Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

Free Fire Game खेलते-खेलते बढ़ा विवाद, युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

सारागांव : मोबाइल में फ्री फायर गेम के कारण बीते दिनों गुरुवार की रात एक युवक ने गांव के दूसरे युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. इससे युवक को गंभीर चोट आई है. इसी बीच बचाव करने आए युवक के बड़े भाई को भी उसने चाकू मारकर गंभीर चोट पहुंचाई. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरतार कर मामले की जांच कर रही है. जानकारी के मुताबिक दोनों युवकों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

दीपका में ११ अगस्त को छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना निकालेगी जबर भोजली रैली”

मामला धरसीवां थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी सिलयारी के अंतर्गत ग्राम पवनी की है. मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पवनी के दिलीप कोशले के दुकान के पास पीड़ित साहिल निषाद पिता अशोक निषाद 17 वर्ष अपने दोस्तों के साथ गुरुवार रात्रि 9 बजे मोबाइल पर फ्री फायर गेम खेल रहा था. वहीं पर आरोपी गोपी ध्रुवंशी भी था और फ्री फायर गेम के कारण दोनों में बहस हो गई. आरोपी ने पीड़ित को तुम अभी खेल में बच्चे हो कहकर मां बहन की गंदी-गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने लगा और अपने पास रखे चाकू से साहिल पर जान लेवा हमला कर दिया. जिससे साहिल के सीने, दाहिने हाथ, भुजा व कान के पास गंभीर चोट आई है.

ED और EOW की संयुक्त कार्रवाई: मोक्षित कॉर्पोरेशन पर छापे, 650 करोड़ के घोटाले की जांच तेज

इसी दौरान बीच बचाव करने आए पीड़ित के बड़े भाई नागेश्वर निषाद को भी आरोपी ने चाकू से उसके पीठ में मारकर गंभीर चोट पहुंचा दी. फिर किसी तरह दोनों भाई ने भागकर अपनी जान बचाई. घटना के बाद आरोपी युवक वहां से फरार हो गया. ग्रामीणों ने दोनों लहूलुहान युवकों को एक निजी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया. जहां उसका इलाज चल रहा हैं.

नक्सलियों की नई चाल: बारिश में बचने के लिए जंगल में बनाया पुल, गूगल मैप में आया नजर

पीड़ित ने अपने पिता के साथ सोमवार को सिलयारी चौकी पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई. इस पर सिलयारी पुलिस ने आरोपी को गिरतार कर पीड़ित के रिपोर्ट के आधार पर धारा 296, 115 (2), 351 (2) के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच कर रही है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026