Chhattisgarhछत्तीसगढ

Dharamlal Kaushik Robbery : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कौशिक से मॉर्निंग वॉक के दौरान मोबाइल लूट, बाइक सवार फरार

Dharamlal Kaushik Robbery : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हाई अलर्ट के बीच पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक के साथ लूट की घटना हुई है. बताया जा रहा है कि जब वह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे. तभी उनके साथ लूट की घटना हुई है. मामले में के बाद पुलिस एक्टिव हो गई है और बदमाशों की तलाश शुरू की गई है. बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे के चलते रायपुर में फिलहाल हाई अलर्ट जारी है.

ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM

CG Weather Update : गर्मी से मिलेगी राहत… सक्रिय चक्रवाती सिस्टम के चलते प्रदेश में बारिश और वज्रपात की संभावना

मामला रायपुर के भारत माता चौक में शंकर नगर के पास का बताया जा रहा है. यह इलाका सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आता है. बताया जा रहा है कि भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक अपने आवास से सुबह के वक्त मॉर्निंग वाक पर निकले थे. इसी दौरान बाइक सवार लुटेरे उनका फोन छीनकर मौके से फरार हो गए. सबकुछ बहुत तेजी से हुआ है. जिसे धरमलाल कौशिक कुछ समझ नहीं पाए. वह अकेले ही मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. ऐसे में उन्होंने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है. जिसके बाद जांच शुरू हो गई है. यह इलाका रायपुर का अहम क्षेत्र माना जाता है.

“ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम ने छात्रों की रचनात्मकता और मेहनत दोनों को प्रभावित किया” — डॉ. संजय गुप्ता, प्राचार्य, इंडस पब्लिक स्कूल दीपका

रायपुर पुलिस घटना के बाद मौके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. बताया जा रहा है कि बदमाश तेजी से मोबाइल फोन छीनकर मौके से फरार हो गए. वहीं पुलिस ने मौके पर सिक्योरिटी भी बढ़ा दी है. धरमलाल कौशिक हर दिन की तरह की मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. ऐसे में पुलिस फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026