DA Hike:सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी,1 जुलाई से बढ़ जाएगा DA,इन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

DA Hike: अगर आप केंद्रीय कर्मचारी है। या फिर आपके घर में कोई केंद्रीय कर्मचारी हैं तो ये खबर आपके लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। बता दें सरकार के द्वार महंगाई भत्ते से जुड़ा नया अपडेट जारी किया है। जिसमें ये पता चलता है कि कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते में इजाफा किया गया है।

इस इजाफे के बाद से 52 लाख कर्मचारी और 48 लाख पेंशनर्स को DA और महंगाई में राहत मिलेगी। सरकार ने इसका फैसला 27 मार्च को कर लिया है और बढ़े हुए डीए को 1 जनवरी से लागू करेगी। सरकार के द्वारा बढ़ाया गया 4 फीसदी डीए कर्मचारियों और पेंशनर्स को 1 जनवरी से मिलना शुरु हो जाएगा। अब मंहगाई भत्ता 1 जुलाई से लागू होगा।

जानकारी के लिए बता दें कि जुलाई महीने में लागू किए जाने से पहले कर्मचारियों के लिए काफी बड़ा अपडेट सामने आया है इस खबर से कर्मचारी काफी खुश हो रहे हैं। वहीं AICPI के मुताबिक 28 अप्रैल से इसको जारी कर दिया गया है। जारी किया गया आंकड़ा फरवीर में गिरावट के बाद मार्च में फिर से बढ़ा है। इससे पहले फरवरी महीने में इसमें काफी गिरावट दर्ज की गई है।

पिछले महीने दिसंबर के AICPI इंडेक्स के आंकड़े के आधार पर मार्च 2023 में जनवरी के DA का ऐलान किया गया था। लेकिन जुलाई के DA की घोषणा जनवरी से लेकर जून तक के डाटा को आधार मानकर की जाएगी। जनवरी में ये आंकड़ा बढ़कर 132.8 रहा था। इसके बाद फरवरी में इसमें कमी आई और ये 132.7 पर पहुंच गया।

Also Read:CG WEATHER NEWS : प्रदेश के इन जिलों में गरज चमक के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

46 फीसदी होगा DA Hike

AICPI इंडेक्स के आंकड़ों के अनुसार, महंगाई भत्ता जुलाई में 4 फीसदी बढ़ने की उम्मीद है। वैसे मौजूदा समय में महंगाई भत्ता 42 फीसदी मिल रहा है। अब ये बढ़कर 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा। यह 1 जुलाई से लागू होगा। हालांकि इसका ऐलान सितंबर में किया जाएगा।

कौन जारी करता हैं आंकड़े

बता दें कि AICPI इंडेक्स के आधार पर ही महंगाई भत्‍ते में कितना इजाफा होगा यह तय होता है। लेबर मिनिस्‍ट्री की तरफ से हर महीने के लास्‍ट वर्क‍िंग डे को All India Consumer Price Index (AICPI) के आंकड़े जारी किए जाते हैं। यह इंडेक्‍स 88 केंद्रों और पूरे देश के लिए तैयार किया गया है।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *