ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhछत्तीसगढ

Chhattisgarh News: सेंट्रल जेल में बंदी की हत्या के बाद बड़ा एक्शन, ड्यूटी पर तैनात प्रहरी सस्पेंड

बिलासपुर : बिलासपुर सेंट्रल जेल में हुई बंदी की हत्या के मामले में प्रारंभिक जांच के बाद डीआईजी ने घटना के दौरान ड्यूटी पर तैनात चक्करदार जेल प्रहरी धरम कोठारी को निलंबित कर दिया है। बुधवार सुबह तकरीबन 7 बजे सिविल लाइन टीआई किशोर केंवट फोरेंसिक टीम के साथ जांच के लिए सेंट्रल जेल पहुंचे। टीम ने ई-1 बैरक का निरीक्षण कर घटना में इस्तेमाल कंक्रीट का स्लैब, खून के धब्बे और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने जेल परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी अपने कब्जे में ली है। टीआई किशोर केंवट ने मामले की शुरुआत से लेकर घटना के बाद तक की पूरी जानकारी जुटाई और संबंधित लोगों से पूछताछ कर आगे भी जांच में सहयोग करने को कहा।

CG Breaking: IPS बद्रीनारायण मीणा बने बस्तर रेंज के नए IG, सरकार ने जारी किया आदेश

ज्यूडिशियल इंक्वायरी के लिए बुधवार को ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास अनूप तिग्गा जेल पहुंचे। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और परिजनों की मौजूदगी में फुटेज दिखाने की बात कही, लेकिन परिजनों ने देरी होने का हवाला देते हुए आने से इंकार कर दिया। मजिस्ट्रेट ने सुबह साढ़े 9 बजे से घटना के सभी पहलुओं को लेकर जेल अधीक्षक और ड्यूटी पर मौजूद अधिकारियों-कर्मचारियों से पूछताछ की। सिम्स में डॉक्टरों की टीम ने मृतक नीलू जगत का पोस्टमार्टम किया। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट लगने की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद वे शव लेकर दबनपुर, कोटा रवाना हो गए।

CG News : नशे में धुत्त दूल्हे को देख भड़की दुल्हन, बोली- जो खुद को नहीं संभाल सकता, वह मुझे क्या संभालेगा; बैरंग लौटी बारात

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026