Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG NEWS: कलेक्टर कार्यालय परिसर में शराब पार्टी का वीडियो वायरल, मुख्य लिपिक समेत दो कर्मचारी निलंबित

खैरागढ़ : कलेक्टर कार्यालय परिसर स्थित जिला आबकारी कार्यालय के कर्मचारियों के कथित शराब सेवन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य लिपिक सहित दो को निलंबित कर दिया है। मामले ने सरकारी कार्यालयों में अनुशासन और कार्यसंस्कृति को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया वीडियो में जिला आबकारी कार्यालय के सहायक ग्रेड-3 सुजीत पुरी गोस्वामी एवं मुख्य लिपिक वीरेंद्र सिंह यादव कथित रूप सेवन करते दिखाई दिए। वीडियो के वायरल होने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया था और मामले की जांच की मांग उठने लगी थी।

PM VBRY Employment Scheme: नई नौकरी पर मिलेंगे 15,000, PM मोदी कल हजारों युवाओं को देंगे तोहफा, रोजगार योजना में 2400 करोड़ बांटे जाएंगे

प्रारंभिक जांच में एवं विभिन्न समाचार माध्यमों में प्रसारित से कार्यालयीन समय के दौरान शराब का मामला गंभीर प्रतीत होने पर जिला प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया। जारी आदेश के अनुसार कार्यालयीन समय में मुख्य लिपिक वीरेंद्र सिंह यादव द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में मद्यपान किए जाने की जानकारी प्रथम दृष्टया सामने आने पर इसे शासकीय सेवक के लिए अपेक्षित आचरण के विपरीत, गंभीर अनुशासनहीनता तथा विभागीय मर्यादा के विरुद्ध माना गया है।

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के हवाई हमले से दहली रूसी ऑयल रिफ़ाइनरी, भीषण धमाके के बाद आसमान में छाया काला धुआं

अपर कलेक्टर सुरेंद्र कुमार ठाकुर द्वारा जारी आदेश में छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9(1) के तहत मुख्य लिपिक वीरेंद्र सिंह यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय जिला आबकारी कार्यालय, खैरागढ़-छुईखदान – गंडई निर्धारित किया गया है, तथा बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर रोक लगाई गई है। इस दौरान दोषी कर्मचारी को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026