1
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
11
previous arrow
next arrow
20
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow

CG News: चुनाव से पहले कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी में छह महासचिवों की छुट्टी, नए से साधेंगे चुनावी समीकरण

रायपुर : कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी में छह महासचिवों की छुट्टी हो गई है। इसमें एक दिन के प्रभारी महामंत्री बने अरुण सिसोदिया प्रमुख हैं। नई कार्यकारिणी में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए समीकरण को साधने की कोशिश की गई है। अनुभवी और युवा नेताओं के तालमेल से दीपक बैज अब चुनावी अभियान में उतरेंगे। बस्तर, रायपुर और दुर्ग संभाग के वरिष्ठ नेता रवि घोष, चंद्रशेखर शुक्ला और राजेंद्र साहू को एक बार फिर महासचिव बनाया गया है।

कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो टिकट की दावेदारी कर रहे कुछ नेताओं की संगठन से छुट्टी की गई है। महासमुंद से टिकट की दावेदारी कर रहे पूर्व महासचिव अमरजीत चावला को बाहर किया गया है। हालांकि चावला का नाम कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यसमिति के समय विवादों में आया था। बाद में उनको प्रभारी महासचिव के पद से हटाकर अरुण सिसोदिया को जिम्मेदारी दी गई थी। तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेश को प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने खारिज कर दिया और प्रभारी महामंत्री की जिम्मेदारी रवि घोष को सौंपी गई।

CG News: चुनाव से पहले कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी में छह महासचिवों की छुट्टी, नए से साधेंगे चुनावी समीकरण

प्रदेश कार्यकारिणी से विवादों में रहे अर्जुन तिवारी को भी बाहर किया गया है। इसके साथ ही रुक्मणी कर्मा, सुमीत्रा घृतलहरे और रंजीत कोसरिया को बाहर किया गया है। इसके स्थान पर आए यशवंत राव को महासचिव बनाया गया है। यशवंत जगदलपुर की चुनावी राजनीति में प्रभावी नेता माने जाते हैं। अब तक उन्होंने जितने भी चुनाव लड़े, सभी में जीत मिली है। मलकीत सिंह गैंदू लंबे समय से कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय हैं। वर्ष 2013 में झीरम घाटी नक्सली हमले के समय गैंदू काफिले में शामिल थे। प्रदेश महासचिव के रूप में बस्तर से लेकर सरगुजा तक का प्रतिनिधित्व हुआ है।

महिला और युवा पर फोकस

चुनाव में महिला और युवा वोटरों को अपने पाले में करने के लिए कांग्रेस ने 23 महासचिव में छह महिला और आठ युवाओं को शामिल किया है। युवक कांग्रेस की चुनावी राजनीति में सक्रिय दीपक मिश्रा और सुबोध हरितवाल को जगह मिला है। दीपक मिश्रा युवक कांग्रेस के चुनाव में लगातार दो बार निर्वाचित उपाध्यक्ष रहे हैं। वहीं, सुबोध एनएसयूआइ का प्रदेश अध्यक्ष और युवक कांग्रेस की राष्ट्रीय राजनीति में दखल रखते हैं।

कांग्रेस की योजना एवं रणनीति समिति की बैठक

राजीव भवन में गुरुवार शाम को कांग्रेस की योजना और रणनीति समिति की बैठक हुई। समिति के अध्यक्ष ताम्रध्वज साहू ने आगामी कार्ययोजना को लेकर मंथन किया। बैठक में मंत्री रविंद्र चौबे, मोहम्मद अकबर और मोहन मरकाम शामिल हुए। प्रदेश चुनाव समिति की बैठक शुक्रवार को होगी।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *