FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

CG NEWS : सीएमओ भी हो गए ऑनलाइन ठगी के शिकार, बुआ के एक्सीडेंट के नाम पर फर्जी फूफा ने लगाया 70 हजार का चूना…

गरियाबंद : रिश्तेदार बनकर इलाज के नाम पर गरियाबंद नगर पालिका परिषद सीएमओ से ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है. ठग ने फूफा बनकर बुआ के एक्सीडेंट के नाम पर सीएमओ से 70 हजार रुपए की राशि अपने खाते में डलवा ली. ठगी का अहसास होने पर सीएमओ ने कोतवाली थाना में 420 का मामला दर्ज करवाया है.

जानकारी के अनुसार, गरियाबंद में मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पद कार्यरत आशीष तिवारी को 29 सितंबर की शाम करीब 6 बजे कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले ने अपने आप को फूफा बताते हुए बुआ के एक्सीडेंट में कोमा में चले जाने की बात कहते हुए ऑपरेशन के लिये पैसे की जरूरत बताई. इस पर आशीष तिवारी ने अपने बैंक खाते से अलग-अलग किश्तों में कोटक महिन्द्रा बैंक के खाता क्रमांक 8648709064 में 70 हजार रुपए ट्रांसफर किए.

इसके बाद भी उक्त व्यक्ति द्वारा लगातार वाट्सअप कॉल कर पैसा डालने का दबाव बनाए जाने पर सीएमओ को धोखाधड़ी की आशंका हुई. इस पर उन्होंने अपने रिश्तेदारों को फोन कर जानकारी ली तो पता चला कि बुआ का एक्सीडेंट नही हुआ है. ऑनलाइन ठगी के इस मामले में सीएमओ ने कोतवाली थाना में मामला दर्ज कराया. एडिशन एसपी डीसी पटेल ने बताया कि सिटी कोतवाली थाने में पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *