ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर में 11वें अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन, छात्र नेतृत्व और जिम्मेदारी का दिया गया संदेश

ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर में संस्था संचालक श्री आलोक अग्रवाल, डाॅ. गिरिराज गढ़ेवाल एवं सस्था की प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह जी के निर्देषन में दिनांक 18 जुलाई 2026 को 11वें अलंकरण समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, उत्तरदायित्व तथा सेवा भावना का विकास करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के प्रतिष्ठित अधिकारी एवं वर्तमान में जांजगीर-चांपा वनमंडल के डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर (डीएफओ) श्री हिमांशु डोंगरे उपस्थित रहे। श्री डोंगरे संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय वन सेवा में चयनित अधिकारी हैं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती प्रणिता अग्रवाल एवं श्री ज्ञानेश तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह का शुभारंभ विद्यालय की छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मधुर स्वागत गीत से हुआ, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया। इसके पश्चात संस्था के संचालक एवं प्राचार्या ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। स्वागत उपरांत मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों तथा संस्था के संचालक एवं प्राचार्य ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के प्रारंभिक चरण में विद्यालय की प्राचार्या ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में विद्यार्थियों को नेतृत्व के वास्तविक अर्थ से परिचित कराया। उन्होंने कहा कि लीडरशिप कोई पद नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। एक सच्चा नेता वही होता है जो ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करे तथा अपने साथियों के लिए प्रेरणा बने। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे विद्यालय में मिलने वाले प्रत्येक अवसर का सदुपयोग करते हुए स्वयं को जिम्मेदार नागरिक के रूप में विकसित करें। इसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला प्रारंभ हुई। कक्षा आठवीं की प्रतिभाशाली छात्रा वृष्टि टंडन ने मनमोहक शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत कर अपनी उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन किया। उनकी आकर्षक प्रस्तुति ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया और सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। समारोह का मुख्य आकर्षण अलंकरण कार्यक्रम रहा, जिसमें विद्यालय के विभिन्न छात्र-प्रतिनिधियों को सैश एवं बैज पहनाकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों तथा विद्यालय प्रबंधन ने नव-निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को उनके दायित्वों के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें पूरी निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों में नेतृत्व भावना, संगठन क्षमता एवं विद्यालय के प्रति समर्पण का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। इन विद्यार्थियों में हेड बॉय अनमोल गोस्वामी, हेड गर्ल प्रथमा पांडे, विभाग हेड बॉय हर्षवर्धन सूर्यवंशी, विभाग हेड गर्ल सोनम पांडे, कैबिनेट प्रभारी बालिका आराध्या शर्मा, कैबिनेट प्रभारी बालक हिमांशु राठौर, कैबिनेट सचिव बालक स्वप्निल सोन, कैबिनेट सेक्रेटरी बालिका जिनी अग्रवाल, विभाग कैबिनेट सचिव बालिका मुस्कान राठौर, विभाग कैबिनेट सचिव बालक रूद्र मनु, प्रार्थना प्रभारी अंशिका राठौर, संदीप पुरी गोस्वामी, रिमझिम केवट, स्वराज किशोर भारती, पलक सिंह, छाया डिगरस्कर, अनुशासन प्रभारी विजय सोनी, प्रियंका राठौर, आद्या द्विवेदी, अमीन शेख, भाविका नैय्यर, स्पोर्ट्स कैप्टन बॉय समर प्रताप सिंह, स्पोर्ट्स कैप्टन गर्ल डिंपल केवट, विभाग स्पोर्ट्स कैप्टन आशुतोष राठौर, अनोखी दुबे, हिमांशु पटेल, स्वरा सिंह, सांस्कृतिक प्रभारी लवली लासर, माही साहू, चाहत सिंह, सुहृदय अग्रवाल, भानु प्रकाश, बैंड प्रभारी विराज तिवारी, रुज़ेल मिका, श्रेयश राठौर, आशुतोष राठौर, आर्यव देवांगन, श्रेयम राठौर, अजेय हाउस मेंटोर- हन्ना देवी, सोहन कुर्रे प्रिफेक्ट- यश पटेल, आशी अग्रवाल, मोहम्मद उजैर अंसारी, सृष्टि राज, अभय हाउस मेंटोर- सुनील गुप्ता, मेहा नीशू पांडे, प्रिफेक्ट- सृष्टि सिंह, पृथ्वी राज सूर्यवंशी, ओजस्वी साहू, रियान कसेर, अनंत हाउस मेंटोर- लक्ष्मी राठौर, सोनल दुब, प्रिफेक्ट- आकांक्षा यादव, अभिनव सिंह राठौर, विश्वववन पूथल, अवनीजा सिंह, आदित्य हाउस मेंटोर- पूजा वर्मा, आकांक्षा कश्यप, प्रिफेक्ट- वेदांत लहरे, अनुषा खांडे, अंश राठौर, निष्ठा अग्रवाल, ईको क्लब प्रभारी श्रेय मसीह, संस्कार पटेल, अहाना सिंह, कॉर्डिनेटर- गगन कैवर्त, एहतेशाम शेख, वैभव केशरवानी, आदित्य कुमार यादव, प्रत्यूष सिंह, शौर्या राठौर, मोहम्मद अकमल, दर्शित राठौर, यथार्थ गिरि गोस्वामी, वृद्धि मानिकपुरी रहें। इसी क्रम में विद्यालय द्वारा गठित मतदाता साक्षरता क्लब की औपचारिक घोषणा भी की गई।
यह घोषणा मतदाता साक्षरता क्लब के सदस्य योगेष देवांगन, मनदीप कौर, विनिता पांडे द्वारा किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि क्लब का उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, मतदान के महत्व तथा जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना का विकास करना है। इस पहल की उपस्थित अतिथियों ने सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के भविष्य के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित गतिविधियों में सहभागिता करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को मेडल प्रदान कर उनके उत्साहवर्धन के साथ उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि श्री हिमांशु डोंगरे ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में विद्यार्थियों को जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन, परिश्रम और जिम्मेदारी का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि नेतृत्व का अर्थ केवल अधिकार प्राप्त करना नहीं, बल्कि दूसरों का विश्वास जीतना और अपने कार्यों के माध्यम से उदाहरण प्रस्तुत करना है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने शिक्षकों का सम्मान करने, माता-पिता के प्रति कृतज्ञ रहने तथा समाज के प्रति अपने दायित्वों को समझने का आग्रह किया। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कठिन परिश्रम, दृढ़ संकल्प और सकारात्मक सोच के बल पर कोई भी विद्यार्थी अपने जीवन के बड़े से बडे़ लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। उन्होंने विशेष रूप से छात्र नेताओं से कहा कि वे अपने पद को सम्मान नहीं, बल्कि सेवा का अवसर मानें और विद्यालय के अनुशासन एवं गरिमा को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। इसके पश्चात कक्षा चैथी की छात्रा भाव्या खैरवार ने आकर्षक शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत कर सभी दर्शकों की भरपूर सराहना प्राप्त की। उनकी मनोहारी प्रस्तुति ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिए और उपस्थित लोगों ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया। समारोह के महत्वपूर्ण चरण में विद्यालय के हेड बॉय एवं हेड गर्ल सहित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को संस्था की प्राचार्या द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय की मर्यादा बनाए रखने, अनुशासन का पालन करने तथा अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया। यह दृश्य समारोह का अत्यंत प्रेरणादायक एवं भावनात्मक क्षण रहा। तत्पश्चात संस्था के संचालक ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ने, कठिनाइयों से घबराए बिना अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहने तथा जीवन में सदैव सकारात्मक सोच बनाए रखने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, नैतिक मूल्यों के विकास और समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाने का आधार है। उन्होंने विद्यालय परिवार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
संस्था के पी.ई. षिक्षक श्री सागर राज राठौर द्वारा समस्त कैबिनेट सदस्यों को अपने कर्तव्यों का निवर्हन करने था संस्था संचालन में सुचारु रूप से सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया। संस्था के स्र्पोट्स षिक्षकों में सुश्री यामिनी गंर्धंव एवं श्री ऋषभ अग्रवाल का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि श्री हिमांशु डोंगरे को स्मृति-चिन्ह एवं सम्मान-स्वरूप प्रतीक-चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। अतिथियों ने विद्यालय द्वारा आयोजित अनुशासित एवं उत्कृष्ट कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती नीलम सिंह द्वारा किया गया। संपूर्ण समारोह उत्साह, अनुशासन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं प्रेरणादायी संदेशों से परिपूर्ण रहा। विद्यार्थियों ने पूरे कार्यक्रम में अनुशासन और उत्साह का परिचय दिया। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के सामूहिक सहयोग से आयोजित यह अलंकरण समारोह सभी के लिए यादगार बन गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ गरिमापूर्ण वातावरण में हुआ। संपूर्ण कार्यक्रम के सफल संचालन में संस्था समस्त षिक्षक-षिक्षिकाओं, एडमिन स्टाॅफ एवं ग्रुप डी स्टाॅफ का सराहनीय योगदान रहा।






