ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

बिलासपुर सेंट्रल जेल में खूनी वारदात, सोते कैदी का पत्थर से सिर कुचलकर हत्या

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की सेंट्रल जेल में हत्या की सनसनीखेज खबर सामने आई है। मंगलवार, 23 जून की सुबह जेल में एक सजायाफ्ता कैदी ने अपने ही साथी कैदी की पत्थर से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद जेल कैंपस समेत पूरे विभाग में हड़कंप है। जानकारी के अनुसार, गंभीर रूप से घायल कैदी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

कांकेर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, आमाटोला जंगल से नक्सलियों का विस्फोटक डंप बरामद

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और जेल प्रशासन के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। जेल बंदियों के अनुसार, घटना बिलासपुर सेंट्रल जेल की उस बैरक में हुई, जहां मानसिक रूप से बीमार कैदियों को रखा जाता है।

Chhattisgarh News: 200 टन मलबे की प्रोसेसिंग से मिले 5 हीरे, CM साय बोले- विकास को मिलेगी नई रफ्तार

बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह कुछ कैदी बैरक के भीतर लूडो खेल रहे थे, जबकि एक कैदी सो रहा था। इसी दौरान एक सजायाफ्ता कैदी ने अचानक नाली ढकने वाले भारी पत्थर को उठाकर सो रहे कैदी के सिर पर पटक दिया। हमला इतना इतना तेज था कि पीड़ित कैदी मौके पर ही बेहोश हो गया।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026