Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Political: BJP ने 16 मंडलों के लिए प्रभारी और सह-प्रभारियों की नई सूची जारी की, देखें पूरी डिटेल

CG Political: भारतीय जनता पार्टी जिला राजनांदगांव ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। जिला संगठन प्रभारी जितेंद्र वर्मा की सहमति से जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने 16 मंडलों में प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की है। इस निर्णय को आगामी चुनावी रणनीति और बूथ स्तर तक संगठन विस्तार के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Home Loan @ 7.45%

झालमुड़ी के साथ सियासी जीत का जश्न, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शेयर किया VIDEO

इन्हें दी गई जिम्मेदारी

नियुक्त किए गए प्रभारियों में सौरभ कोठारी (राजनांदगांव उत्तर), रोहित चंद्राकर (राजनांदगांव दक्षिण), तरुण लहरवानी (राजनांदगांव ग्रामीण पूर्व), मुकेश बघेल (राजनांदगांव ग्रामीण पश्चिम), भावेश बैद (डोंगरगढ़ शहर), अमित जैन (डोंगरगढ़ ग्रामीण), रवि सिन्हा (तिलई), अमर लालवानी (घुमका), हिरेन्द्र साहू (डोंगरगांव), कैलाश शर्मा (अर्जुनी), मूलचंद लोधी (तुमड़ीबोड़), चंद्रिका डडसेना (मुसरा-मुरमुंदा), एम.डी. ठाकुर (लाल बहादुर नगर), जगजीत सिंह भाटिया (कुमर्दा), अतुल रायजादा (छुरिया) और अजय पटेल (गैंदाटोला) शामिल हैं। इनके साथ ही संबंधित मंडलों में सह-प्रभारियों की भी नियुक्ति की गई है।

CG CRIME NEWS : नग्न हालत में मिली महिला की लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

चुनाव की तैयारी

इसके अतिरिक्त राजा माखीजा को कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे संगठनात्मक कार्यों में और अधिक गति आएगी। जिला नेतृत्व के अनुसार इन नियुक्तियों से पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ेगा और केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को तेजी से आम जनता तक पहुंचाया जा सकेगा। पार्टी का स्पष्ट लक्ष्य ‘बूथ जीतो, चुनाव जीतो’ के मंत्र पर काम करते हुए हर बूथ तक मजबूत संरचना तैयार कर जनता के बीच विश्वास और सेवा का विस्तार करना है। जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने विश्वास जताया कि नव-नियुक्त प्रभारी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026