AAj Tak Ki khabarChhattisgarhCrimeTaza Khabar

Mahadev Satta App Case Update : भारत के साथ इन देशों में भी धड़ल्ले चल रहा महादेव सट्टा एप, EOW को बर्खास्त पुलिसकर्मी से मिले ठोस सबूत

रायपुर : महादेव सट्टा एप भारत के साथ ही श्रीलंका, खाड़ी के कई देशों, दक्षिण अफ्रीका, सिंगापुर और मालदीव में भी संचालित किया जा रहा है। श्रीलंका में महादेव सट्टा एप का संचालन बर्खास्त पुलिसकर्मी अर्जुन यादव के माध्यम से किया जा रहा था। देश के बाहर और किन-किन देशों में महादेव सट्टा एप का संचालन किया जा रहा है, इसकी जांच केंद्रीय एजेंसी कर रही है। ईओडब्ल्यू की जांच में कई अहम जानकारी सामने आई है। अर्जुन की विदेश में संपत्ति मिलने के ठोस साक्ष्य हाथ लगे हैं।





जांच एजेंसी के अफसरों के मुताबिक श्रीलंका में महादेव सट्टा एप संचालन होने की अब तक पुष्टि हुई है। अफसरों के अनुसार विदेश में बैठे लोगों को महादेव सट्टा एप संचालन करने के लिए अपना अकाउंट भारत में खुलवाना होगा, तभी वह सट्टा एप के पैनल आपरेटरों से संपर्क कर पाएगा। जानकारों के मुताबिक महादेव सट्टा एप के संचालक जिन देशों में सट्टा एप का चला रहे हैं, उन देशों में भी अपना अकाउंट खुलवाए होंगे, तभी वहां से सट्टा संचालन कर सट्टे की रकम विदेशी अकाउंट में ट्रांसफर करा रहे होंगे।

विदेशी रकम का हवाला के माध्यम से लेन-देन

सूत्रों के मुताबिक जिन देशों में सट्टा का संचालन किया जा रहा है, उन देशों की मुद्रा इंडियन अकाउंट में ट्रांसफर करने पर ट्रेस हो सकते हैं। इससे बचने के लिए सट्टा संचालक सट्टा से प्राप्त विदेशी आय को हवाला के माध्यम से प्राप्त कर रहे हैं। हवाला लेन-देन को रोकने के लिए जांच एजेंसियों के लिए एक बड़ी चुनौती है।

इन देशों में सट्टा संचालन

जांच एजेंसियों को जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार महादेव सट्टा एप खाड़ी के ज्यादातर देशों में संचालित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही एशिया में श्रीलंका के अलावा नेपाल, भूटान, मालद्वीप, सिंगापुर में संचालित हो रहे हैं। महादेव सट्टा एप के संचालक खाड़ी के देशों के अलावा दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों में सट्टा संचालित कर रहे हैं। जिन देशों में सट्टा का संचालन किया जा रहा है, वहां महादेव के अलावा अन्य नामों से सट्टा संचालक सट्टे का संचालन कर रहे हैं।

क्रिप्टो से हो रहा लेनदेन

साइबर विशेषज्ञ के अनुसार देश में कई ऐसे क्रिप्टो डीलर हैं, जो कमीशन लेकर नकदी को क्रिप्टो में एक्सचेंज करते हैं। बड़े बुकी और सटोरिए क्रिप्टो डीलर को हवाला करते हैं। उस पैसे को क्रिप्टो में एक्सचेंज कर विदेश भेज देते हैं। इसके लिए उन्हें दो से तीन प्रतिशत कमीशन मिलता है। 200-300 करोड़ रुपये आराम से क्रिप्टो में एक्सचेंज कर देते हैं।

Mahadev Satta App Case Update : भारत के साथ इन देशों में भी धड़ल्‍ले चल रहा महादेव सट्टा एप, EOW को बर्खास्त पुलिसकर्मी से मिले ठोस सबूत

छत्तीसगढ़ में भी तीन से चार डीलर हैं, जो इस तरह का काम कर रहे हैं। विदेश में रहने वाले भी इन डीलर की मदद से यहां रहने वाले लोगों तक पैसा पहुंचाते है। विदेश में क्रिप्टो में पैसा भेजा जाता है। क्रिप्टो को रखकर डीलर बताए पते पर नकदी छोड़ देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *