NATIONALभारत

Indian Army Recruitment 2026: सेना में डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका! AFMS में निकली 120 पदों पर वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन

Indian Army Recruitment 2026: भारतीय सेना में मेडिकल ऑफिसर बनने का सपना देख रहे मेडिकल ग्रेजुएट युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (AFMS) ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) के तहत मेडिकल ऑफिसर के 120 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 9 नवंबर 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य महिला एवं पुरुष उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट join.afms.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 18 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।

इस भर्ती के तहत कुल 120 पद भरे जाएंगे। इनमें पुरुष उम्मीदवारों के लिए 90 पद और महिला उम्मीदवारों के लिए 30 पद आरक्षित हैं। भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन 7 नवंबर 2026 को जारी किया गया था।

Team India का ऐलान: BCCI ने तीनों फॉर्मेट के लिए घोषित की टीम, साउथ अफ्रीका दौरे पर दम दिखाएंगे धुरंधर

कौन कर सकता है आवेदन?

मेडिकल ऑफिसर के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा अभ्यर्थी का स्टेट मेडिकल काउंसिल या नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) में स्थायी पंजीकरण होना चाहिए।

कितनी होनी चाहिए उम्र?

इस भर्ती के लिए आयु सीमा शैक्षणिक योग्यता के आधार पर निर्धारित की गई है। एमबीबीएस डिग्री धारक उम्मीदवारों की उम्र 30 वर्ष से कम होनी चाहिए। वहीं, पोस्टग्रेजुएट डिग्री रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष से कम रखी गई है। उम्र की गणना 31 दिसंबर 2026 के आधार पर की जाएगी।

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट join.afms.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर मेडिकल ऑफिसर SSC भर्ती 2026 के आवेदन लिंक को खोलें।
  3. मांगी गई जानकारी दर्ज कर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  4. रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
  5. आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  6. आवश्यक दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  7. आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें।
  8. भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट या डिजिटल कॉपी सुरक्षित रख लें।

नीट पीजी पर्सेंटाइल और इंटरव्यू से होगा चयन

मेडिकल ऑफिसर भर्ती में उम्मीदवारों का चयन NEET PG पर्सेंटाइल के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, इंटरव्यू की प्रक्रिया 2 दिसंबर 2026 से आर्मी हॉस्पिटल (R&R), दिल्ली कैंट में शुरू होगी। इंटरव्यू के एडमिट कार्ड निर्धारित तारीख से कम से कम एक सप्ताह पहले जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के दौरान जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाना होगा।

ब्रेकिंग कोरबा में दुस्साहस: मामूली विवाद पर कपड़ा व्यापारी के गाल पर मारा चाकू, हालत गंभीर, छोटा भाई भी घायल

कितनी मिलेगी सैलरी?

AFMS में मेडिकल ऑफिसर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 10B के तहत वेतन दिया जाएगा। इसमें 61,300 रुपये बेसिक पे के साथ 15,500 रुपये मिलिट्री सर्विस पे (MSP) शामिल है। इसके अतिरिक्त नियमानुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

भारतीय सेना की चिकित्सा सेवा में करियर बनाने के इच्छुक एमबीबीएस और पोस्टग्रेजुएट डिग्री धारकों के लिए यह एक अच्छा अवसर है। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तारीख 18 नवंबर 2026 से पहले अपना आवेदन पूरा कर लें।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026