Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

अश्लील वीडियो भेजकर मांगी रकम! वकील को ब्लैकमेल करने की कोशिश, पुलिस जांच में जुटी

रायपुर : राजधानी में वकील को अश्लील वीडियो भेजकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है. पीड़ित वकील की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 308(2) के तहत मामला दर्ज कर सिविल लाइन पुलिस जांच में जुट गई है. पीड़ित वकील कृष्ण कुमार त्रिपाठी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर बताया कि 20 मई की शाम करीब 5.27 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से मिस्ड काल आया. काल बैक करने पर सामने वाले व्यक्ति ने वीडियो भेजने की बात कही.

ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM

Singer Aishwarya Pandit: बॉलीवुड सिंगर ऐश्वर्या पंडित के घर पुलिस रेड, चोरी का सामान बरामद, गायिका फरार…

कुछ ही देर बाद दूसरे मोबाइल नंबर से उनके फोन पर एक अश्लील वीडियो भेजा गया. वीडियो देखने के बाद वकील हैरान रह गए. इसी दौरान फिर से फोन कर आरोपित ने धमकी दी कि यदि 50 हजार रुपए नहीं दिए गए तो वीडियो इंटरनेट, मीडिया और अन्य प्लेटफार्म पर वायरल कर दिया जाएगा, जिससे उनकी बदनामी होगी. शिकायतकर्ता ने पैसे देने से इनकार करते हुए कहा कि वीडियो में दिखाई गई बातों से उनका कोई संबंध नहीं है. इसके बाद आरोपित ने लगातार धमकी देना शुरू कर दिया.

West Bengal New Madasa Rules: अब सभी मदरसों में अनिवार्य होगा ‘वंदे मातरम’, बंगाल में शुभेंदु अधिकारी सरकार का बड़ा फैसला

पीड़ित ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइन थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी. पुलिस अब संबंधित मोबाइल नंबरों की काल डिटेल, लोकेशन और साइबर ट्रेसिंग के जरिये आरोपितों की पहचान करने में जुटी है. शुरुआती जांच में इसे साइबर ब्लैकमेलिंग और डिजिटल एक्सटार्शन का मामला माना जा रहा है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026