बलरामपुर : मासूमियत का फायदा उठाकर नाबालिग से मिटाता रहा हवस की प्यास, गर्भवती होने पर शादी से किया इंकार, फिर जो हुआ

बलरामपुर : जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से आरोपी ने शादी का झांसा देकर अत्याचार की हद पार कर दिया है। आरोपी ने नाबालिग से बाजार में मुलाकात किया और फिर उसे शादी का झांसा देकर लगातार बलात्कार करता रहा। इस दौरान पीड़िता प्रेग्नेंट हो गई और अब आरोपी दूसरी शादी करने जा रहा है। 16 साल की नाबालिक अब गोद में बच्चे को लेकर न्याय के लिए भटक रही है। मामले में पुलिस ने अपराध कायम कर लिया है।

Home Loan @ 7.45%

अपनी कच्ची उम्र में 1 साल के बच्चे को गोद में लेकर पुलिस के सामने अपने साथ हुए अत्याचार की कहानी सुनाती यही है वह नाबालिग पीड़िता जिसे पिछले 3 सालों से आरोपी शादी का झांसा देकर लगातार इसके साथ बलात्कार कर रहा था। रात के समय में आरोपी उसके घर जाता और गलत काम करने के बाद सुबह-सुबह ही निकल जाता था। आरोपी के इस कृत्य से जब पीड़िता गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उसे रखने से इंकार कर दिया और अब 1 साल के बच्चे को लेकर पीड़िता जिसकी उम्र महज 16 साल है, वह न्याय के लिए भटक रही है।

पीड़िता ने बताया कि वह अपनी सहेलियों के साथ बाजार गई थी तभी आरोपी लगातार उसका पीछा कर रहा था और फिर उसे पसंद कहने की बात करते हुए उसे अपने झांसे में ले लिया था। आरोपी अब दूसरी शादी करने जा रहा है। घर में मंडप भी सजा है इसे देखकर पीड़िता बेहद परेशान है और उसने राजपुर थाने में न्याय की गुहार लगाई है। मामले में पुलिस की टीम ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है और मंडप से दूल्हे को उठाने की तैयारी में लग गई है। पीड़िता की आरोपी से जब पहचान हुई थी तो उस समय उसकी उम्र महज 13 साल की थी उसके इसी मासूमियत का फायदा उठा कर आरोपी ने इस कुकृत्य को अंजाम दिया था।बहरहाल देखने वाली बात होगी कि आरोपी की गिरफ्तारी कब होती है।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *