FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

BREAKING/ कोरबा – रेल पटरी में मिली युवक की सिर कटी लाश, जांच में जुटी कुसमुंडा पुलिस…. मृतक की नही हुई पहचान…

कोरबा – जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत साइलो वन रेल लाइन में युवक की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार कोरबा कुसमुंडा मार्ग से लगे SECL कुसमुंडा साइलो के पास साइलो वन रेल लाइन में एक अज्ञात युवक की सिर कटी लाश मिली है, सूचना मिलते ही कुसमुंडा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा स्टाफ संग मौके पर पंहुचे, प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला नजर आ रहा है, संभवतः यह आशंका जताई जा रही है की युवक कोरबा कुसमुंडा मार्ग की ओर से होते हुए कोरबा गेवरा मेन रेल लाइन को पार कर साइलो वन रेल में गुजर रही ट्रेन के पहियों ने नीचे आकर आत्महत्या कर लिया होगा। फिलहाल शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। घटना स्थल कुसमुंडा खदान के के. बी. ६ बैरियर के ठीक नीचे है,आशंका यह भी जताई जा रही है की मृतक रोड सेल की गाड़ियों में चालक अथवा परिचालक हो सकता है।

मृतक युवक का चेहरा,शायद कोई पहचान सकें..

आपको बता दें कुछ दिन पूर्व इसी क्षेत्र में सड़क किनारे पेड़ से लटका मिला था युवक का शव, जिले में एक बार फिर सुसाइड के मामले बढ़ते नजर आ रहे हैं।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *