जमशेदपुर : प्रिया कुमारी, साइमा जावेद और स्तुति सिंह का हुआ चयन.. सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए..

जमशेदपुर की ओर से तीन बालिकाओं का चयन 31वी सब जूनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए किया गया है। यह प्रतियोगिता उड़ीसा राज्य के कटक में दिनांक 25 मार्च 2023 से लेकर 27 मार्च 2023 तक इंडोर स्टेडियम कटक में किया जाएगा।

झारखंड की ओर से इस प्रतियोगिता में 12 वर्ष से कम आयु वर्ग में विभिन्न भार वर्ग में बालक एवं बालिकाओं के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। स्तुति सिंह का चयन 18 किलोग्राम, साइमा जावेद 35 किलोग्राम एवं प्रिया कुमारी 38 किलोग्राम भार वर्ग में अपना प्रदर्शन करेगी। इन तीनों बालिकाओं का चयन ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित चयन प्रक्रिया देवघर झारखंड में किया गया था।

तीनों बालिकाओं को आज दिनांक 24 मार्च 2023 को टाटानगर स्टेशन से स्टील एक्सप्रेस के द्वारा रवाना किया गया। उपरोक्त जानकारी जमशेदपुर के सचिव संतोष कुमार के द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *