स्व० विनोद बिहारी महतो के 32वां पुण्यतिथि निरसा मनाया गया

धनबाद से मनोज कुमार सिंह कि रिपोर्ट

धनबाद/निरसा: झारखंड के नायक भीष्म पितामह स्व० विनोद बिहारी महतो के 32वां पुण्यतिथि के अवसर पर निरसा विधानसभा क्षेत्र के गुंडवा हिकी मॉडल मोड पर उनके आदम का प्रतिमा पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं झारखंड कोलियरी श्रमिक यूनियन के केंद्रीय सचिव निरसा विधानसभा क्षेत्र के सह प्रभारी उमेश गोस्वामी ने मंडल अध्यक्ष सुंदर मोहाली प्रखंड अध्यक्ष विमल गोराई के नेतृत्व में माला अर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्री गोस्वामी ने कहा कि आज विनोद बिहारी महतो का दिन है कि हम लोग अलग झारखंड राज्य रह रहे हैं उन्होंने ही पढ़ो और बढ़ो का नारा के साथ शोषण मुक्त झारखंड अलग राज्य का सपना देखा था, और झारखंड अलग राज्य के लिए उन्होंने दर्जनों बार बार जेल गए झारखंड अलग राज्य के लिए उन्होंने कभी भी झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में समझौता नहीं किया था। आज अपने आप को झारखंडी समझने वाले हमेशा झारखंड आंदोलन को बेचने का काम किया था। उन्हीं के पुत्र पूर्व सांसद, पूर्व विधायक स्वo राजकिशोर महतो ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई एवं देश के रेल मंत्री नीतीश कुमार से मिलकर झारखंड राज्य बनाने में अहम भूमिका निभाया थे। जो झारखंड अलग राज्य बना। इस श्रद्धांजलि सभा में शेक सोहराब, याकूब अंसारी, रोहित कुमार दास, प्रदीप महतो, जियाराम महतो, सागर मोदी, दिलीप मुखर्जी, सुनील मरांडी, दयालचंद्र महतो, काली पदो महतो, सपन तिवारी, मेघनाथ महतो, सुरेश तुरी, मिंटू कुमार यादव, मिंटू कुमार शाह, अशोक कुमार घाटी आदि ने माला अर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button