FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक, 2 अज्ञात लोग दर्शक दीर्घा से सदन में कूदे, मची अफरातफरी

संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक, 2 अज्ञात लोग दर्शक दीर्घा से सदन में कूदे, मची अफरातफरी

नई दिल्ली: संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। संसद की कार्यवाही के दौरान दो अज्ञात लोग दर्शक दीर्घा से सदन में कूद गए।  दोनों शख्स के सदन में कूदते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान दोनों शख्स कुछ स्प्रे करने लगे। संसद के अंदर पीले रंग का धुआं फैल गया। संसद के सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आ गए और बाद में  दोनों शख्स को काबू में कर लिया गया। इस अफरातफरी के दौरान कई सांसद सदन से बाहर आ गए।  यह मामला ऐसे समय आया है जब आज संसद पर हमले की 22वीं बरसी है। वहीं सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक होने के बाद संसद की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

यह भी पढ़े :- सीएम विष्णुदेव साय और मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह, देखें LIVE

मैसूर सांसद के रेफेरेंस से बना पास

जानकारी के मुताबिक दोनों शख्स दर्शक दीर्घा से सदन में कूदने साथ ही कुछ स्प्रे करने लगे। सदन के अंदर पीले रंग की गैस फैल गई। अफरातफरी के बीच दोनों शख्स को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया। बताया गया है कि मैसूर सांसद के रेफेरेंस से शख्स का पास बना था। उधर, संसद के बाहर भी कुछ लोग हंगामा कर रहे हैं। हंगामा करनेवालों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

संसद मार्ग थाने में हो रही पूछताछ

जानकारी के मुताबिक दोनों शख्स के पास गैस जैसी कोई चीज थी जिसे उन्होंने जूतों में छिपा रखा था। दर्शक दीर्घा से सदन में कूदते ही पीले रंग का धुआं सदन में फैल गया। अफरातफरी के बीच कई सांसद सदन से बाहर आ गए।  पुलिस ने दोनों शख्स को हिरासत में ले लिया है। दोनों को संसद मार्ग थाने लाया गया है जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *