CG में दर्दनाक हादसा: पोल से भिड़ी थार, मौके पर 1 की मौत, 2 गंभीर घायल

Durg Road Accident: छत्तीसगढ़ के दुर्ग के भिलाई में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां तेज रफ्तार थार पोल से टकरा कर पलट गई. इस हादसे में थार के परखच्चे उड़ गए. वहीं थार में सवार 25 वर्षीय आकाश केसरवानी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है.
दुखद खबर – कटघोरा विधायक प्रतिनिधि संतोष राठौर की माताजी का हुआ दुखद निधन,आज होगा अंतिम संस्कार
फिलहाल दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक, थार पर 3 दोस्त सवार थे. यह घटना भिलाई के नेहरू नगर में रात तकरीबन 3.30 बजे हुई है.
दो गुटों में खूनी संघर्ष: तलवार और पत्थरबाजी से मची अफरा-तफरी, 5 घायल, 2 की हालत नाजुक
हादसा सुपेला से नेहरू नगर की ओर जाते वक्त हुआ. सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. घायलों का इलाज जारी है. यह मामला सुपेला थाना क्षेत्र के कहेतरा का है.






