अब सरकार देगी धान खरीदी पर 117 रुपए प्रति क्विंटल का बोनस, इस दाम में बिकेगा किसानो का धान

अब सरकार देगी धान खरीदी पर 117 रुपए प्रति क्विंटल का बोनस, इस दाम में बिकेगा किसानो का धान

अब सरकार देगी धान खरीदी पर 117 रुपए प्रति क्विंटल का बोनस, इस दाम में बिकेगा किसानो का धान देश में धान खरीफ सीजन की सबसे मुख्य फसल है, देश में कई किसान धान की खेती पर ही निर्भर है। ऐसे में किसानों को धान का उचित एवं लाभकारी मूल्य मिल सके इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रतिवर्ष धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य MSP जारी किया जाता है। वहीं कई राज्य सरकारों के द्वारा धान के समर्थन मूल्य के अलावा अलग से बोनस भी दिया जाने लगा है।




यह भी पढ़े:10th पास वालो के लिये सुन्हरा मौका खाद-बीज बेचने का लाइसेंस ले कर business शुरु कर सकतें है

अब सरकार देगी धान खरीदी पर 117 रुपए प्रति क्विंटल का बोनस, इस दाम में बिकेगा किसानो का धान

इस कड़ी में झारखंड सरकार ने राज्य में किसानों को धान की खरीद पर 117 रुपए प्रति क्विंटल का बोनस देने का फैसला लिया है। सरकार के इस फैसले से किसानों को केंद्र सरकार द्वारा धान पर मिलने वाले न्यूनतम समर्थन मूल्य MSP के अतिरिक्त झारखंड सरकार बोनस के रूप में 117 रुपये का भुगतान करेगी। किसानों को यह बोनस खरीफ फ़सल 2023-24 के लिए दिया जाएगा। राज्य कैबिनेट की 7 दिसंबर गुरुवार को हुई बैठक में इस प्रस्ताव को पास कर दिया गया है।

अब सरकार देगी धान खरीदी पर 117 रुपए प्रति क्विंटल का बोनस, इस दाम में बिकेगा किसानो का धान

यह भी पढ़े: नए साल पर भौकाली रूप के साथ Maruti की ये SUV देगी बड़ा धमाका जिसके फीचर्स के आगे पानी कम चाय है Bolero भी

अब किसानों को धान का यह भाव मिलेगा Now farmers will get this price of paddy

इस वर्ष केंद्र सरकार की ओर से साधारण धान के लिए 2183 रुपए प्रति क्विंटल एवं ग्रेड–ए धान के लिये 2203 रुपये प्रति क्विंटल का मूल्य निर्धारित किया गया है। इस राशि के अतिरिक्त राज्य सरकार किसानों को 117 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बोनस देगी। यानी अब किसानों को सामान्य धान अधिप्राप्ति के लिये कुल 2300 रुपए प्रति क्विंटल मिलेंगे। इसके अतिरिक्त सरकार राइस मिलरों को 60 रुपए प्रति क्विंटल की दर से इंसेंटिव का भी भुगतान करेगी। सरकार योजना के तहत कुल 70.20 करोड़ रुपए खर्च करेगी। अभी हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 27 प्रस्ताव पास किए गए हैं।

अब सरकार देगी धान खरीदी पर 117 रुपए प्रति क्विंटल का बोनस, इस दाम में बिकेगा किसानो का धान

यह भी पढ़े: Brezza और Fortuner को फेल कर देगी Tata की ये 3 दमदार गाडिया नये वर्ष में लॉन्च होगी Tata की ये 3 दमदार कारे

इस वर्ष सरकार कितनी धान ख़रीदेगी? How much paddy will the government buy this year?

कैबिनेट सचिव वंदना दालेल ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने राज्य में इस वर्ष 6 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य तय किया है। उसमें 2.30 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना और 3.70 मीट्रिक टन धान की खरीद केंद्र प्रायोजित राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लिये की जाएगी। इसके साथ ही कैबिनेट ने झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना की स्वीकृति से संबंधित संशोधन को भी मंजूरी दे दी है। कस्टम मिल्ड राइस नहीं मिलने की स्थिति में पूर्व की तरह ही चावल की प्राप्ति की जाएगी। बता दें कि अभी चावल की प्राप्ति भारतीय खाद्य निगम या किसी राज्य के खाद्य निगम के माध्यम से किया जाता था।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *