FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

जमीन पर चल रहा ट्रैक्टर लेकिन आसमान पर ड्राइवर, ट्रैक्टर चलाने का तरीका देख आनंद महिंद्रा हुए हैरान, शेयर किया वीडियो

हमारे देश में एक से बढ़कर एक जुगाड़बाज लोग मौजूद हैं, जो अपने दिलचस्प कारनामों से सोशल मीडिया पर भी छाए रहते हैं. कोई स्कॉर्पियो जैसी दिखने वाली ऑटो डिजाइन कर लेता है, तो कोई कबाड़ से हेलीकॉप्टर बना लेता है. ऐसे ही एक कमाल का जुगाड़ इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ऐसे अजब-गजब वीडियोज शेयर करने के लिए सोशल मीडिया पर जाने जाते हैं. उन्होंने हाल में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें एक शख्स ट्रैक्टर चलाता नजर आ रहा है, लेकिन उसका अंदाज कुछ हटके है.

कमाल का ट्रैक्टर (Tractor Jugaad)

आनंद महिंद्रा ने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स (ट्विटर) पर शेयर हुए इस वीडियो में एक शख्स ट्रैक्टर पर बैठा है, लेकिन उसकी सीट नॉर्मल सीट से एकदम अलग है. शख्स ने लोहे के रोड के सहारे सीट को ट्रैक्टर से करीब 4 से 5 फीट ऊपर लगाकर रखा है और ट्रैक्टर का हैंडल भी उतनी ही ऊपर है. शख्स ऊंचाई पर बैठकर बड़े ही आराम से इसे चला रहा है. वह ऊपर बैठे-बैठे ही हैंडल घूमाता है और ताज्जुब की बात है कि ट्रैक्टर बड़े ही आराम से चलता हुआ नजर आ रहा है. वीडियो को कैप्शन देते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा है कि, ‘दिलचस्प, लेकिन मेरा केवल एक ही प्रश्न है: क्यों?’.

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *