इजरायली सेना ने किया गाजा पर सबसे घातक हमला, हमास के लॉचिंग स्टेशन और हथियार भंडारण केंद्र समेत 150 आतंकी ढेर

इजरायली सेना ने गाजा पर सबसे घातक हमाल किया है। इस हमले में हमास आतंकियों के भूमिगत ठिकाने, उनके युद्ध भंडारण केंद्र, लॉचिंग स्टेशन ध्वस्त हो गए हैं। इसके साथ ही 150 आतंकी मारे गए हैं। यह हमास के ऊपर इजरायली डिफेंस फोर्सेज (आइडीएफ) का बड़ा हमला है। इजरायली सेना ने हमास आतंकियों के ठिकानों का सबसे पहले पता लगाया। इसके बाद उन्हें उड़ाने की योजना बनाई। हमास के ठिकानों ने इजरायल ने तबाड़तोड़ हवाई हमले किए। विध्वंसक मिसाइलों और फौलादी बमों ने हमास के अड्डों को तहस-नहस कर डाला। इन ठिकानों पर छुपे हमास के आतंकियों को बचने का कोई मौका नहीं मिला और सभी मिसाइल हमले में मारे गए।

उत्तरी गाजा में हमास पर इजरायल का नियंत्रण

भारी संख्या में हमास आतंकियों का सफाया करने के बाद इजरायली सेना की टुकड़ी ने उत्तरी गाजा में हमास के आतंकवादियों के गढ़ों पर नियंत्रण हासिल कर लिया है। थल सेना अब इलाके में आसपास छुपे हुए आंतकियों के खिलाफ अभियान चला रही है। उनको भी सेना एक-एक करके निपटाती जा रही है। उधर बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा में हमास का पूरी तरह सफाया नहीं हो जाने तक इजरायली सेना को अभियान जारी रखने का निर्देश दिया है। इजरायली सेना के पलटवार में गाजा में अब तक करीब 11 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें 2000 से ज्यादा आतंकवादी भी शामिल हैं।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *