FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

सरकंडा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार ने घर घर दिया दस्तक…. अरपा पार बनेगा नया नगर निगम, मतदाताओं में उत्साह – अमर

प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री तथा बिलासपुर विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अमर अग्रवाल ने आज सरकंडा क्षेत्र के कपिल नगर बंगाली पारा तथा अनेक वार्डों में पहुंचकर जन समर्थन मांगा। आज युवा मोर्चा के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने अमर अग्रवाल के साथ बाईक रैली निकालकर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाया। पत्रकारों से चर्चा कर उन्होंने कहा सरकंडा क्षेत्र में विकास की सौगात देने के लिए हमने अरपा पार नया नगर निगम बनाने की गारंटी दी है ताकि सरकंडा क्षेत्र के नागरिक विकास की धारा में जुड़ सके, अरपा नदी का सौंदर्यीकरण तथा तकनीकी रूप से सही बैराज का निर्माण सिर्फ भाजपा कर सकती है। पिछले 5 साल में सरकंडा क्षेत्र काफी पीछे हो गया। उन्होंने बताया आज सरकंडा के लोगो उन्हें समर्थन स्नेह और आशीर्वाद मिल रहा है यहां की जनता 17 नवंबर का इंतजार कर रही है तथा यहां के सभी बुथ में पहले की तरह भाजपा को प्रचंड मतों से जीत मिलेगी ।

महिला मोर्चा का घर-घर जनसंपर्क जारी – भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल की धर्मपत्नी शशि अमर अग्रवाल ने आज मध्य मंडल राम प्रसाद बिस्मिल नगर, संत रविदास नगर, गांधीनगर जूना बिलासपुर क्षेत्र में महिला मोर्चे की कार्यकताओं, पदाधिकारियो के साथ जनसंपर्क करते हुए भाजपा को विजयी बनाने अपील की।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *