बिलासपुर में कल गरजेंगी प्रियंका गांधी, बेलतरा प्रत्याशी विजय केसरवानी समेत सभी कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में लेंगी जनसभा, उमड़ेगा जनसैलाब

बिलासपुर: प्रदेश में फिर से सरकार में वापसी के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है है। बात करें चुनावी प्रचार-प्रसार की तो कांग्रेस दुसरे दलों से इन मामले में कही आगे नजर आ रही है। आज ही कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने एआईसीसी के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी राजनांदगांव और कवर्धा के दौरे पर तयहे तो कल यानी सोमवार को पार्टी की महसचिव और स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी न्यायधानी यानी बिलासपुर पहुँच रही है। यहाँ वह बेलतरा विधानसभा के उम्मीदवार विजय केसरवानी समेत अलग-अलग विधानसभाओं के उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव करेंगी। वही कल ही विजय केसरवानी पूरे लाव-लश्कर के साथ अपना नामंकन भी दाखिल करेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि इस रैली में भी हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचेंगे।

पुलिस ग्राउंड में जनसभा का आयोजन

प्रियंका गांधी की यह सभा पुलिस ग्राउंड में होगी, जहां की तैयारी का कांग्रेस पदाधिकारी और प्रशासन के अधिकारियों ने जायजा लिया है। मंच पर 30 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। कांग्रेस की तरफ से बताया गया है कि सभा में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 5-5 हजार लोगों को लाने का लक्ष्य रखा गया है। बिलासपुर के सभी छह कांग्रेस उम्मीदवार कल भी अपने नामांकन का एक अतिरिक्त सेट निर्वाचन कार्यालय में जमा करेंगे।

कई मायनो में ख़ास है प्रियंका की यह रैली

कल होने वाली प्रियनका गांधी की यह रैली कई मायनो में बेहद खास होगी। दरअसल अब तक इंदिरा गांधी, संजय गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी, मेनका गांधी सभी बिलासपुर आ चुके हैं। ये सभी नेता समय-समय पर वह बिलासपुर संभाग के अलग-अलग शहरों में रैली और आमसभा में शामिल भी होते रहे हैं। हालांकि प्रियंका गांधी यहां नहीं आई थी। अब 30 अक्टूबर को प्रियंका गांधी पहली बार बिलासा की धरती पर कदम रखेगी।

सीएम बघेल भी होंगे शामिल

बता दे कि इस ऐतिहासिक रैली के अलावा खुद प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल भी शामिल होंगे और कांग्रेस की जनरैली को सम्बोधित करेंगे। इसके अलावा कांग्रेस के कई बड़े नेता भी इस जनसभा में शिरकत करेंगे। इस तरह माना जा रहा है कि प्रदेश में यह अबतक की सबसे बड़ी सियासी रैली होंगी जिसने एक ही मंच पर इतनी संख्या में राष्ट्रीय और प्रादेशिक नेता मौजूद होंगे।

महिलाओं के लिए बड़ा एलान संभव

जहाँ तक प्रियंका गांधी का सवाल है तो इस जनसभा का व्यापक असर दिखाई पड़ेगा। दरअसल प्रियंका अपने भाषणों में अक्सर महिला अधिकारों को लेकर बेहद मुखर नजर आती है। उम्मीद जताई जा रही है कि कल प्रियंका गांधी मंच से कई बड़ी घोषणाएं कर सकती है। इनमे महिलाओं की सुरक्षा, रोजगार, पेंशन, शिक्षा, आरक्षण और उनके अधिकारों से जुड़े मुद्दे शामिल होंगे।

राहुल गाँधी ने की कर्जमाफी की घोषणा

आज राहुल गांधी ने राजनांदगांव में कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में रैली की। राहुल गांधी ने मंच से प्रदेश के किसानों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की जिसमें कर्जमाफी और बोनस जैसे ऐलान शामिल थे। उन्होंने अपने सम्बोधन के दौरान यह भी कहा कि अगर प्रदेश में भूपेश बघेल की सरकार वापसी करती है तो छत्तीसगढ़ में इंटरनेशनल एयरपोर्ट की शुरुआत की जाएगी। इसका फायदा यह होगा कि प्रदेश के उत्पादों को अंतर्राष्ट्रीय बाजार मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि खाद्य संरक्षण की दिशा में भी बड़ा प्रयास होगा। इसके लिए सरकार की तरफ से हर जिलों में फ़ूड प्रोसेसिंग प्लांट की स्थापना होगी।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *