1
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
11
previous arrow
next arrow
20
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने निकाली कई पदों पर भर्ती, मिलेगी 1.40 लाख तक सैलरी

AAI Bhrati 2023: नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने हाल ही में जूनियर एग्जीक्यूटिव (ACT) के पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। जो उम्मीदवार इस वैकेंसी में आवेदन करने के इच्छुक हैं वे एएआई की आधिकारिक वेबसाइट  aai.aero पर जाकर ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं। साथ ही वेबसाइट पर ही आवेदन शुरू होने पर एएआई की भर्ती के लिए अप्लाई भी कर सकते हैं। उम्मीदवार इस भर्ती से जुड़ी योग्यता, चयन प्रक्रिया व अन्य जानकारी के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें।

AAI Bhrati 2023 वैकेंसी डिटेल

पदनाम- जूनियर एग्जीक्यूटिव

कुल पद- 496 पद

AAI Bhrati 2023 महत्वपूर्ण तारीखें

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख-01-11-2023

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख -30-11-2023

AAI jobs 2023 आवेदन शुल्क

इन पद पर आवेदन करने वाले ओबीसी व सामान्य कैटेगरी के उम्मीदवार को आवेदन शुल्क के रूप में 1,000 रुपए देने होंगे। वहीं, एससी, एसटी व दिव्यांग या महिला उम्मीदवार के लिए कोई शुल्क नहीं देने होंगे।

AAI jobs 2023 योग्यता 

इन पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास बीटेक या बीई या इंजीनियरिंग में बीएससी डिग्री होना जरूरी है। या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

AAI jobs 2023 आयु सीमा

इस पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 18 से 27 वर्ष की बीच होनी चाहिए। ध्यान दें कि आयु की गणना 30 नवंबर 2023 को की जाएगी।

AAI jobs 2023 सैलरी

इन पद पर चयनित उम्मीदवारों को 40,000 – 1,40,000 रुपए प्रतिमाह तक सैलरी मिलेगी।

AAI Recruitment 2023: कैसे करें आवेदन

उम्मीदवार सबसे पहले एएआई की ऑफिशियल वेबसाइट aai.aero पर जाएं।

फिर होम पेज पर दिख रहे Career टैब पर क्लिक करें।

इसके बाद Recruitment पर क्लिक कर पूरा नोटिफिकेशन व शर्तें पढ़ें।

फिर Apply लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन कर आवेदन फॉर्म भर लें।

इसके बाद जरूरी डाक्यूमेंट की कॉपी अपलोड करें और फीस जमा करें।

अंत में एप्लीकेशन सबमिट करें और प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *