FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

Aaj Ka Rashifal 14 October 2023: आज सूर्य की तरह चमकेगी इन राशियों की किस्मत, शनिदेव की भी रहेगी कृपा दृष्टि, जानें कौनसी हैं वो लकी राशियां

आज आश्विन कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और शनिवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज रात 11 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। आज स्नानदान श्राद्ध आदि की शनिश्चरी अमावस्या है। आज अमावस्या तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा। इसके अलावा आज शाम 4 बजकर 24 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 24 मिनट तक इंद्र योग रहेगा, उसके बाद वैधृति योग लग जाएगा। आज कंकणाकृति सूर्य ग्रहण लगेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 14 अक्टूबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी गुम हुई पुरानी वस्तु आज वापस मिल जाएगी। साथ ही आपको इनवेस्ट में लाभ होगा। इस राशि वाले लोगों को अपने जीवनसाथी से आज गिफ्ट मिल सकता है। आज दूसरों की बात भी अच्छे से समझने की कोशिश करें, इससे आपको लाभ मिलेगा। सामने आयी समस्याओं को सुलझाने में आप सफल होंगे। आज कानूनी मामलों में आपको जीत मिलेगी।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 2

वृष राशि

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज किसी बड़े मामलें पर निर्णय लेने में उलझन होगी, लेकिन परिवार वालों से विचार विमर्श कर के निर्णय ले तो अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। जीवनसाथी को खुश करने के लिए नये कपड़े गिफ्ट कर सकते हैं। आज कई महत्वपूर्ण कामों में बदलाव भी होंगे। इस स्थिति में किस्मत आपका साथ देगी।

शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 6

मिथुन राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज ऑफिस के किसी प्रोजेक्ट में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपकी मेहनत आज आपके जीवन में सफलता के रंग भर देगी। आज पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। आज के दिन आपको अलग-अलग स्त्रोतों से लाभ मिलने की उम्मीद है। लवमेट के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नवविवाहित दंपत्ति आज कहीं घूमने जायेंगे।

शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 5

कर्क राशि

आज के दिन आपको धन का लाभ होगा। पैसों के लेन-देन के मामले में किसी भी तरह का निर्णय लेने से बचे। अपने ध्यान को केन्द्रित कर काम को पूरा करने की कोशिश करें। आज जो भी चीज आपके लिए रुकावट बनती है, उसे नजरदांज करें। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। जीवनसाथी की सलाह किसी काम को पूरा करने में कारगर साबित होगी।

शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 1

सिंह राशि

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपका रुझान रचनात्मक कार्यों की तरफ ज्यादा रहेगा। नया वाहन खरीदनें के लिए आज का दिन शुभ है। आज आपका स्वास्थ्य पहले से काफी अच्छा रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा नज़र आ रहा है। आज आपके कारोबार में धन लाभ होने के योग बने हुये है। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 8

कन्या राशि

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रही रहेगी। आज अपने कामों में कामयाबी का परचम लहरायेंगे। आज खुद को मेंटली और फिजिकली फिट महसूस करेंगे। पुराने मित्रों से आज आपकी मुलाकात हो सकती हैं। घर पर कोई धार्मिक आयोजन का अनुष्ठान करेंगे। रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहेगा। जीवनसाथी जो सफलता मिलने से प्रसन्नता होगी।

शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 6

तुला राशि

आज का दिन लकी है। जो लोग मिट्टी के व्यवसाय से जुड़े है उनके लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। इस राशि के लोगों को आज पारिवारिक सुख और शांति का लाभ होगा। साथ ही आपके पारिवारिक रिश्ते में मधुरता आएगी। कई दिनों से चल रही कोई E.M.I. आज पूरी हो जाएगी। नया घर लेने के लिए आज किसी प्रॉपर्टी डीलर से बात करेंगे।

शुभ रंग- गोल्डन
शुभ अंक- 7

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। आज किसी व्यक्ति विशेष से आपको मदद मिल सकती है। दोस्त के साथ डिनर करने जाएंगे। सरलता से कार्य को पूरा करने की कोशिश करें, मेहनत के मुताबिक सफलता आपको हासिल होगी। आज आप किसी धार्मिक कार्य में सहयोग करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- पीला
शुभ अंक-3

धनु राशि

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। व्यापार में आज लाभ के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी से आज ताल-मेल बना रहेगा। आज शाम को घर के जरूरत का सामान खरीदने मार्केट जायेंगे। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक
स्थल पर जाने का योग बना हुआ है। आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। घर में नन्हें मेहमान के आने के योग बने हुये है।

शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक-5

मकर राशि

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज मनोबल का स्तर अच्छा रहने के कारण आपके कार्य अच्छी गति से आगे बढ़ेंगे। ऑफिस में आपकी क्रिएटिविटी पहले से अच्छी बनेगी। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। आज भाग्य पूरी तरह से आपका साथ देगा। आज अपनी कीमती वस्तु को संभालकर कर रखें। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी। पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा।

शुभ रंग-सिल्वर
शुभ अंक- 3

कुम्भ राशि

आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होने वाली है। साथ ही किसी विदेशी कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। आज वाहन की पार्किंग सेफ जगह पर ही करें। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज अपना काम ध्यान पूर्वक करें। लवमेट कहीं घूमने जायेंगे। किसी दोस्त से आज आपको सरप्राइज मिलेगा।

शुभ रंग- पीच
शुभ अंक- 7

मीन राशि

आज आपका दिन आपके जीवन में नयी खुशियां लेकर आएगा। आपका रुझान आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। मनोरंजन के लिए बनाया हुआ प्लान आज टल सकता है। घर में आज समय ज्यादा व्यतीत करेगें। पैसों की जुड़ी समस्या आज खत्म हो जाएगी। इस राशि के स्टूडेंट के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है, इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो आत्मविश्वास में कमी न आने दें।

शुभ रंग- काला
शुभ अंक- 1

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *