FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

भारी वाहनों के पार्किंग के लिए होटल ढाबों पर चला बुलडोजर

ग्राउंड रिपोर्ट

कोरबा – जिले के कुसमुंडा थाना चौक के आसपास भारी वाहनों के पार्किंग के लिए युद्ध स्तर पर हटवाया गया अतिक्रमण,तहसीलदार,थाना प्रभारी और एस ई सी एल कुसमुंडा प्रबंधन के अधिकारी जुटे रहे दिनभर…. पहले देखें वीडियो….

कोरबा कुसमुंडा मार्ग पर लगने वाले जाम से निजात के लिए कुसमुंडा थाना चौक और इमली छापर रेलवे फाटक के मध्य अतिक्रमण को हटाकर भारी वाहनों के पार्किंग के लिए व्यवस्था आज कटघोरा एस डी एम के निर्देश पर दर्री तहसीलदार भारत सिंह कुसमुंडा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा एवं एसईसीएल के अधिकारियों द्वारा की गई। आज शुक्रवार की सुबह तकरीबन 11:00 बजे से शुरू हुई कार्यवाही देर शाम तक चली जिसमें दर्जनों छोटे-बड़े ढाबों होटल को हटाया गया वहीं जमीन को समतल करने का भी काम किया गया। उम्मीद जताई जा रही है इस स्थान पर तकरीबन 100 से 150 भारी वाहन खड़े किया जा सकेंगे जिससे कोरबा कुसमुंडा मार्ग पर अनावश्यक रूप से खड़े होने वाहनों से एवं लगने वाले जाम से आम लोगों को राहत मिल सकेगी और आवागमन बेहतर हो सकेगा। इस कार्य में अभी २ से ३ दिन का समय लगेगा क्योंकि बारिश की वजह से मिट्टी गीली है जिसे खदान के अंदर से सुखी मिट्टी डालकर समतल करने का काम किया जावेगा। हटाए गए ढाबों और होटलों को थाना चौक से गेवरा टीपर मार्ग पर दीवार के किनारे फिर से व्यवस्थित किया जा रहा है ताकि उनका भी व्यवसाय चल सकें। कुसमुंडा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा ने बताया की इन सबके बाद चर्च कॉम्प्लेक्स से इमली छापर चौक होते हुए शिवमन्दिर चौक तक हल्के वाहनों की आवाजाही के लिए एक मार्ग सुनिश्चित करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जिससे विकास नगर कॉलोनी मार्ग पर हल्के वाहनों का दबाव कम होगा। यह कार्य नवरात्रि से पूर्व कर लिया जावेगा।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *