हमारी लड़ाई विचारधारा की, व्यक्तिगत नहीं : डॉ. स्मिता

कोरबा: कोरबा लोकसभा प्रभारी डॉ. स्मिता ने जिला महिला कांग्रेस की बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर में ली। बैठक में उन्होने साफ कहा कि हमारी लड़ाई विचारधारा की है व्यक्तिगत नही है डॉ. स्मिता ने अपने उद्गार में राहुल गांधी को उद्घृत करते हुए बताया कि हमारे नेता कभी नही चाहते कि राजनीति में व्यक्तिगत लड़ाई हो। भाजपा और आर.एस.एस. से सावधान रहने की जरूरत है। अति आत्मविश्वास में नहीं रहना है हर कार्यकर्ता को सब कुछ भुलकर दो महिने तक कांग्रेस को विजयी बनाने के लिये कार्य करना है।

Home Loan @ 7.45%

डॉ. स्मिता मुंबई से कल यहॉ आई हैं। प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ होने के साथ महाराष्ट्र महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष हैं। अपने प्रवास के दौरान पहली बैठक में ही उन्होने साफ कर दिया कि कांग्रेस को विजयी बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही हैं और इसके लिये महिलाओं को पूरी तरह सक्रिय करने की तैयारी से आई हैं। इससे पहले कोरबा लोकसभा की सह प्रभारी उषा राठौर ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस का महिला मोर्चा कोरबा जिले में बेहतरी से कार्य कर रहा है और किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जा रही है। इससे पहले पाली तानाखार विधानसभा प्रभारी शिल्पी तिवारी, रामपुर प्रभारी रश्मि सिंह, ममता पैकरा ने भी संबोधित किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सपना चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि शहर विधायक और प्रदेश के राजस्व मंत्री महिलाओं की समस्या को हल करने के लिये सदैव तत्पर रहते हैं इसी कारण मातृशक्ति उनके साथ है और उनके आशीर्वाद के कारण कांग्रेस की विजय तय है।

उन्होने महिलाओं को कांग्रेस का प्रथम प्रमुख स्तंभ बताते हुए कहा कि महिलाएं घर की रसोई तक प्रवेश कर जाती हैं और महिला वोटर ही निर्णायक भूमिका निभाते हैं। पाली ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष और डोगानाला के सरपंच, पत्रिका हुसैन ने अपने ओजस्वी भाषण में कहा कि कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल के समान अन्य दोनों विधायकों को भी कार्य करना चाहिए ताकि जनता का समर्थन खुद ब खुद मिल सके। कार्यक्रम का संचालन जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी और आभार प्रदर्शन आशा जोशी ने किया। डॉ. स्मिता ने महिला कांग्रेस की बुथ में अच्छा कार्य करने वाली कार्यकर्ताओं को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। रेखा त्रिपाठी ने भी बैठक को संबोधित किया।

इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, संतोष राठौर, रेखा त्रिपाठी, कंचन खांडेकर, ममता रानी अग्रवाल, लखनी साहू, गायत्री नायक, गौरी चौहान, शाशिलता पांडे, शालू पनरिया, सीमा कुर्रे, ज्योति सिंह राजपूत, शमशाद बेगम, कांति यादव, शांति देवी, झलकुंवर ठाकुर, अघन बाई, पूर्णिमा यादव, संजीदा बेगम, गायत्री विश्वास, द्रोपती तिवारी, आंगन बाई, श्रीदेवी नायर, शांता मडावे, जया फड़तरे, गीता गभेल, मंदा जान्हवे, संथानी डहरिया, सावित्री, पुष्पा पात्रे, दुर्गा सिंह, गीता महंत, लक्ष्मी मरकाम, टिंकी महंत, धनेश्वरी चौहान, अंचला राठौर, राजेश्वरी राठौर, गिरिजा रानी पोट्टाम, गायत्री चन्द्रा, संगीता यादव, सुमन सागर, सुशीला यादव, प्रमिला सान्डे, सीता धींवर, रामेश्वरी राठौर, मंदाकनी, जानकी साहू, सुन्नत महतो, गोमती साहू, उपासिन, दुकाला, दुवासा, अनिता, हमीदुन, रेशमा बेगम, राजकुमारी जाटवर, सावित्री साहू, हेमलता केंवट, सोन कुंवर राजपूत, आशा सोनवानी, सुभद्रा गोंड़, जानकी, तारा रजक, कीर्तन बरेठ, राजकुमारी महंत, प्रिती सारथी, तुलसी सुर्यवंशी, जरीना बेगम, सरमीला बाई, खेतीजा बेगम, सोनमती, विमला देवी, कुवरो, सविता खुंटे, चन्द्रिका बंजारे, धान बाई खुंटे, कविता खुंटे, तुलसी केंवट, सुधा गुप्ता, प्रेरणा कैवर्त्य, कांती बरेठ, सायदा खान, सुनिता केशरवानी, अगरबाई महंत, पिंकी सिंह, अंजना राठौर, सत्यभामा राठौर, दुर्गा सारथी, संध्या भारद्वाज, समंल कंवर, शबनम, पूर्णिमा, गिरजा, दावेन बेक, ज्योति, चंद्रकांति चंद्रा, शायदा खान, कुमोदनी, रमिला कुमर्रे, कंचन, मंजु डहरिया, सुनिता यादव, दिव्या चौहान, आरती सारथी, बबीता सारथी, कांति सिदार, जोहरा बेगम, अंजनी सारथी, हेमलता साहू, साबिया बेगम, मेमबाई वैष्णव, उर्मिला महंत, मुन्नी नायक, श्याम बाई महंत, मंजू राजपूत, रीता ठाकुर, संतोषी, उमा, अनिता, शैलु, ताजमति, सोनकी, मीना, निशा, रिमा, सावित्री, सम्भावी वेदमति डहरिया, माधुरी ध्रुव, गीता महंत, संतोषी महंत, सुनिता यादव, जानकी देवी, कमला, कुवारो, रंजना ठाकुर, अंजना, दीपक, सुभद्रा, बुधवारा बाई, अहिल्या बाई, मया बाई, दुर्गा बाई, पूनम यादव उपस्थित थे।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *