FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

Gold Price Latest Update: सोना खरीदने का अच्छा मौका, लगातार सातवें दिन सस्ता, जानिए ताजा भाव

Gold Price Latest Update: इन दिनों पितृ पक्ष चल रहा है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, पितृ पक्ष के दौरान लोग अपनी दिनचर्या के अलावा कोई बड़ी खरीदारी नहीं करते हैं और न ही कोई शुभ कार्य करते हैं। इसका असर सर्राफा बाजार पर भी देखने को मिल रहा है. सोने की कीमत में बुधवार को लगातार सातवें कारोबारी दिन गिरावट जारी रही।

इस गिरावट के बाद 24 कैरेट सोना एक बार फिर 57000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे बिक रहा है। हालांकि, आज चांदी की कीमत में मामूली बढ़त देखने को मिली। फिलहाल चांदी करीब 67500 रुपये प्रति किलो बिक रही है.

पिछले 7 दिनों से सोना इसी तरह सस्ता बना हुआ है

4 अक्टूबर 2023 (बुधवार) को लगातार सातवें दिन सोना 22 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरकर 56653 रुपये पर बंद हुआ।
3 अक्टूबर 2023 (मंगलवार) को सोना 1044 रुपये गिरकर 56675 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।
29 सितंबर 2023 (शुक्रवार) को सोना 279 रुपये सस्ता होकर 57719 रुपये पर बंद हुआ।
28 सितंबर 2023 (गुरुवार) को सोना 456 रुपये गिरकर 57998 रुपये पर बंद हुआ।
27 सितंबर 2023 (बुधवार) को सोना 479 रुपये गिरकर 58454 रुपये पर बंद हुआ।
26 सितंबर 2023 (मंगलवार) को सोना 196 रुपये की गिरावट के साथ 58,933 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।
25 सितंबर (सोमवार) को सोना 5 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ 59,129 रुपये पर बंद हुआ।

पिछले 7 दिनों में चांदी की चाल

4 अक्टूबर 2023 (बुधवार) को चांदी 409 रुपये प्रति किलो उछलकर 67446 रुपये पर बंद हुई।
3 अक्टूबर 2023 (मंगलवार) को चांदी 4566 रुपये गिरकर 67037 रुपये प्रति किले पर बंद हुई।
29 सितंबर 2023 (शुक्रवार) को चांदी 1171 रुपये उछलकर 71,603 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।
28 सितंबर 2023 (गुरुवार) चांदी 439 रुपये की गिरावट के साथ 70432 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।
27 सितंबर 2023 (बुधवार) को चांदी 627 रुपये गिरकर 70930 रुपये पर बंद हुई।
26 सितंबर 2023 (मंगलवार) को चांदी 1458 रुपये गिरकर 71557 रुपये पर बंद हुई।
25 सितंबर (सोमवार) को चांदी 160 रुपये की गिरावट के साथ 73015 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।
ये भी पढ़ें- सोना खरीदने के टिप्स: दूर करें कैरेट का कन्फ्यूजन!

24 से 14 कैरेट सोने के नवीनतम रेट

इस गिरावट के बाद बुधवार को 24 कैरेट सोना 56653 रुपये, 23 कैरेट 56426 रुपये, 22 कैरेट 51894 रुपये, 18 कैरेट 42490 रुपये और 14 कैरेट 33142 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। आपको बता दें कि एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देशभर के बाजारों में सोने के रेट में थोड़ा अंतर रहता है.

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *