FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

Vastu Tips: आज ही घर लाएं इस तरह के लाफिंग बुद्धा, खुल जाएगा किस्मत का दरवाजा, पैसों की कभी नहीं होगी कमी

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में आज हम आपको बताएंगे कि किसी काम में बार-बार असफलता से बचने के लिए कौन-सा लाफिंग बुद्धा लगाना चाहिए। अगर आपकी भी किस्मत का दरवाजा अब तक नहीं खुला है और दुर्भाग्य का साया आप पर बना हुआ है। आप जो भी काम करते हैं, उसमें आपको बार-बार असफलता मिल रही है तो अपने घर या दुकान में लेटे हुए यानि आराम करते हुए लाफिंग बुद्धा की मूर्ति रखें। इससे काफी हद तक आपकी परेशानी हल हो जाएगी। इसके अलावा घर से पैसों की तंगी दूर करने के लिये कंधे पर पैसों की पोटली टांगे हुए लाफिंग बुद्धा की मूर्ति रखें। इससे आपको कभी भी पैसों की कमी महसूस नहीं होगी।

अपनी इनकम बढ़ाने के लिये लाफिंग बुद्धा की हाथ में थैली लिए हुए मूर्ति रखनी चाहिए और यह मूर्ति आपको अपने ऑफिस या अपने कैबिन के मेन गेट के पास इस तरह रखनी चाहिए कि आते-जाते लोगों की उस पर नजर पड़े। एक बात और कि वह थैली खाली नहीं होनी चाहिए उसमें से सामान बाहर की तरफ निकलता हुआ नजर आना चाहिए। वहीं अगर आप नौकरी-पेशा हैं तो आपको अपने ऑफिस की वर्किंग टेबल पर नाव पर बैठे हुए लाफिंग बुद्धा रखने चाहिए। इससे तरक्की के रास्ते अपने आप खुलते नजर आएंगे।

कॉन्फिंडेंस के लिए घर लाएं यह लाफिंग बुद्धा

अगर आपका कॉन्फिंडेंस लेवल बहुत ही कम है  तो अपना कॉन्फिंडेंस लेवल बूस्ट करने के लिए और अपनी निर्णय क्षमता को बढ़ाने के लिये घर में हंसते हुए बुद्धा की मूर्ति या तस्वीर आपको लगानी चाहिए। इससे घर की खुशहाली तो बढ़ेगी ही, साथ ही आपका कॉन्फिडेंस लेवल भी बढ़ेगा।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *