सदगुरूदेव श्री रितेश्वर जी के शुभागमन पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा

दोपहर 2बजे, स्थान कचहरी चौक से

जांजगीर – सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक पुनरूत्थान को अहिर्निश समर्पित अखिल भारत में राष्ट्र संस्कृति आध्यात्म की चेतना जाग्रत करते श्रीआनन्दम् धाम पीठाधीश्वर महान क्रांतिकारी परिव्राजक संत पूज्यपाद सदगुरू श्री श्री रितेश्वर जी का 3अक्टूबर मंगलवार को जांजगीर-नैला की पावन धरा में वर्षों बाद शुभागमन होने जा रहा है।

ज्ञात रहे पूज्यश्री वर्षों से छत्तीसगढ़ की पावन भुईयां में श्रीमद् भागवत, श्रीराम कथा, प्रबोधन एवं सत्संग के माध्यम से गांव शहर कस्बों में आध्यात्मिक चेतना को जाग्रत करते कर्मभूमि के रूप में सिंचित किये हैं।

निरंतर भारत वर्ष के विभिन्न राज्यों आध्यात्मिक चेतना प्रवास के कारण कर्मभूमि छत्तीसगढ़ में वर्षों उपरांत 29सितंबर को भगवान श्रीराम का ननिहाल छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर प्रवास के तीन दिन पश्चात न्यायधानी बिलासपुर एक दिनी प्रवास उपरांत जांजगीर-नैला प्रवास हो रहा है। इस शुभ मौके पर श्रीआनन्दम् धाम परिवार एवं आध्यात्म रसिक जनों के द्वारा विशाल भव्य शोभायात्रा निकाला जाएगा। शोभायात्रा कचहरी चौक जांजगीर से प्रारंभ होकर सदर मार्ग से होते हुए जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन गायत्री मंदिर तक जावेगी। शोभा यात्रा 3अक्टूबर को दोपहर 2बजे प्रारंभ होगी। नगर के समूचे मार्ग के चौक चौराहे के अलावा विभिन्न प्रतिष्ठानों में दिव्य मंगल आरती पुष्प वर्षा आतिशबाजी कीर्तन मण्डली करमा मण्डली के साथ अभिनन्दन स्वागत होगा श्रद्धालु जन बाजा-गाजा के साथ विशाल समूह में दो पहिया एवं चार पहिया वाहन के साथ चलेंगे, इस अवसर पर नगर गांव के सम्मानित आध्यात्म प्रवृत्त मानस जन एवं पुरवासीयों से निवेदन है कि इस शुभ अवसर पर संत दर्शन का ले जीवन धन्य करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *