FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

Saste Plans: सिर्फ इतने रुपये में महीनों तक पाएं इंटरनेट समेत कॉलिंग का फायदा… देखें लिस्ट

Saste Plans: आजकल हर किसी के पास फोन है और इसका इस्तेमाल सभी कॉलिंग, डेटा समेत अन्य सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए करते हैं। ज्यादातर लोगों की तलाश ऐसे प्लान की रहती है जो अधिक वैधता के साथ कम कीमत में आते हों। ऐसे में कंपनी भी अपने ग्राहकों की मांग को देखते हुए ऐसे प्लान पेश करती रहती है जो कम कीमत में अधिक बेनिफिट्स के साथ आते हों।

रिलायंस जियो (Reliance Jio), एयरटेल (Airtel) और वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) जैसे टेलीकॉम कंपनियां एक दूसरे को टक्कर देने के लिए अलग-अलग कीमत के प्लानों को पेश करती है। इनमें कई प्लान करीब 3 महीने यानी 84 दिनों की वैधता के साथ भी आते हैं जिनकी कीमत बेनिफिट्स के आगे बेहद कम होती है। आइए आपको 84 दिनों की वैधता के साथ आने वाले सस्ते प्लानों के बारे में बताते हैं।

Vodafone Idea 84 Days Validity Plan

वोडाफोन आइडिया का नाम भले ही टेलीकॉम कंपनियों में तीसरे नंबर पर आता हो, लेकिन ये भी अपने ग्राहकों को बेहतरीन रिचार्ज प्लान ऑफर करता है। बात करें वीआई के 84 दिनों की वैधता वाले प्लान की तो सिर्फ 459 रुपये में आप 6जीबी इंटरनेट की सुविधा हासिल कर सकते हैं। ये प्लान उन लोगों के लिए बड़ा ही काम का है जो एक साथ दो सिम कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। इस प्लान के साथ डेटा और 1000 sms की सुविधा दी जाती है। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ भी शामिल है। इसके अलावा अन्य कीमत के साथ भी प्लान हैं जो अपने बेनिफिट्स के साथ महंगे हैं।

Saste Plans: सिर्फ इतने रुपये में महीनों तक पाएं इंटरनेट समेत कॉलिंग का फायदा… देखें लिस्ट

Jio 84 Days Validity Plan

जियो की ओर से 84 दिनों की वैधता के साथ 395 रुपये का एंट्री लेवल रिचार्ज प्लान ऑफर किया जाता है। इस प्लान के साथ लोकल और एसटीडी कॉल के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाती है। इसके अलावा 6GB इंटरनेट डेटा और 1000 SMS का बेनिफिट भी दिया जाता है। साथ में जियो ऐप्स का फ्री एक्सेस भी मिलता है।

Airtel 84 Days Validity Plan

वोडाफोन और जियो की तरह एयरटेल के पास भी 84 दिनों की वैधता वाला सस्ता प्लान हैं। कंपनी की ओर से 455 रुपये का एंट्री लेवल रिचार्ज प्लान ऑफर किया जाता है। इस प्लान के साथ लोकल और एसटीडी कॉल के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है। इसके अलावा 900SMS और 6GB इंटरनेट डेटा की सुविधा भी दी जाती है।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *