FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

बीएमएस ने कुसमुंडा जीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन.. आगे भूख हड़ताल,काम बंद हड़ताल के साथ चक्काजाम की चेतावनी….

कोरबाजिले के कुसमुंडा क्षेत्र के मजदूरों के हित में १० सूत्रीय मांगों को लेकर बीएमएस श्रमिक संगठन ने कुसमुंडा जीएम कार्यालय के सामने आज लगभग २ घंटे प्रदर्शन किया। पहले देंखे प्रदर्शन की वीडियो खबर…

इस प्रदर्शन में बीएमएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष टिकेश्वर राठौर की उपस्थिति व नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता शामिल हुए। लगभग २ घंटे तक संघ के पदाधिकारियों ने श्रमिको को संबोधित करते हुए अपने उद्बोधन में कुसमुंडा क्षेत्र के मजदूरों को होने वाली समस्याओं जिसमें क्रमशः -1. कुसमुंडा क्षेत्र के आदर्श नगर एवं विकास नगर मार्ग से खदान ड्यूटी जाने वाले कार्य स्थल तक सुरक्षित मार्ग दिया जाए। 2. कुसमुंडा क्षेत्र / परियोजना में कार्यरत समस्त कैटेगरी 1 एवं अन्य पदों पर कार्यरत कर्मचारियों को समुचित रविवार के दिन खदान चालू रहने पर ड्यूटी दिया जाए। 3. कुसमुंडा क्षेत्र में अन्य क्षेत्रों से स्थानांतरित होकर आए कर्मचारियों को आवास उपलब्ध कराया जाए। आवास उपलब्ध नही करने की स्थिति में निम्नानुसार कर्मचारियों द्वारा दिए गए आवेदन तिथि से आवास भत्ता का भुगतान किया जाए। 4. कुसमुंडा क्षेत्र / परियोजना में कार्यरत कर्मचारियों के बच्चों को केंन्द्रीय विद्यालय एवं डी.ए.व्ही. पब्लिक स्कूल, कुसमुंडा में अध्ययन हेतु भर्ती लिया जाए। 5. कुसमुंडा क्षेत्र / परियोजना में कार्यरत कर्मचारी जो कोरबा से ड्यूटी आना जाना करते है, ऐसे कर्मचारियों के लिए सर्वमंगला मंदिर के पास नहर पुल को सुधार कर प्रकाश युक्त सुरक्षित मार्ग बनाया जाए। 6. कुसमुंडा क्षेत्र / परियोजना में कर्मचारियों को मेडिकल बिल एवं T.A. बिल का भुगतान बिल जमा करने के 15 दिवस के अंदर करने हेतु सुनिश्चित किया जाए एवं भुगतान सुची को पूर्व की भांति सभी नोटिस बोर्ड में चस्पा कराई जाए। 7. कुसमुंडा परियोजना में आए दिन भारी मात्रा में हो रही डीजल एवं कोयला चोरी पर रोक लगाया जाए। 8. कुसमुंडा क्षेत्र / परियोजना में कार्यरत असंगठित (ठेका कर्मियों) को HPC (हाई पावर कमेटी) के अनुशंसा अनुसार वेतन, सामाजिक सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा हेतु कार्ड तथा उनके बच्चों की शिक्षा हेतु विद्यालय में प्रवेश सुनिश्चित किया जाए। 9. कुसमुंडा क्षेत्र / परियोजना में कार्यरत ठेका कर्मिक को प्रति माह वेतन पर्ची एवं काटी जा रहीर पीएफ की जानकारी जमा पासबुक के माध्यम से दिया जाए। 10. कुसमुंडा क्षेत्र परियोजना में सभी कंपनी में कार्यरत ठेका कर्मियों को साप्ताहिक रेस्ट प्रदान किया जाए। इन मुद्दों पर आंदोलन की बात कही गई। इसी कड़ी में आज 15 सितंबर 2023 को दोपहर 3.00 बजे से 5.00 बजे तक क्षेत्रीय महाप्रबंधक कार्यालय समक्ष विशाल धरना प्रदर्शन किया गया,जिसके बाद सभी पैदल मार्च करते हुए कार्यालय के प्रवेश द्वार तक आए और अधिकारियों के बाहर नही निकलने पर नारेबाजी करते रहें। लगभग १० मिनट बाद प्रबंधन की ओर से एरिया पर्सनल मैनेजर और एरिया मैनेजर बाहर आए जिन्हे ज्ञापन सौंपा गया। ५ दिन के भीतर उनकी मांगे नहीं मानी जाती तो वे आंदोलन के दूसरे चरण में दिनांक 20 सितंबर 2023 से तीन दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल तृतीय चरण दिनांक 27 सितंबर 2023 से खदान मुख्य द्वार के पास अनिश्चित कालिन हड़ताल के साथ साथ चक्काजाम भी करेंगे।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *