FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

ओहो! जल्‍दबाजी में गलत नंबर पर हो गया रिचार्ज तो टेंशन नॉट, आसान ट्रिक से पैसा वापस आपके खाते में

दिल्‍ली की सीमा मोबाइल पर अपना फेवरेट सीरियल देख रही थी. तभी अचानक फोन चलना बंद हो गया और पता चला कि 28 दिन की वैलिडिटी समाप्‍त हो चुकी है. सीरियल की खुमारी में डूबी सीमा ने जल्‍दबाज में अपना फोन रिचार्ज किया और गलती से रिचार्ज दूसरे नंबर पर चला गया. इसका पता चला तो सीमा के होश उड़ गए. खुद पर गुस्‍सा भी आया लेकिन अब क्‍या कर सकते हैं. आखिर गम और गुस्‍से के साथ सीमा ने दोबारा अपना फोन रिचार्ज करना शुरू कर दिया.

जरा रुकिए! अगर आपके साथ ऐसी कोई सिचुएशन आ जाए कि जल्‍दबाजी में अपने अपना रिचार्ज गलत नंबर पर कर दिया तो घबराने की जरूरत नहीं. आप भी सीमा की तरह दोबारा रिचार्ज की कोशिश करने से पहले जरा हमारी ट्रिक भी आजमा लीजिए. आपके रिचार्ज का पूरा पैसा रिफंड हो जाएगा. आपसे ऑनलाइन हुई इस गलती को उसी तरीके से सुधारा भी जा सकता है.

तत्‍काल उठाएं यह कदम
जैसे ही आपको पता चले कि गलती से दूसरे नंबर पर रिचार्ज हो गया है तो सबसे पहला काम अपने टेलीकॉम ऑपरेटर को फोन करने का करें. जो भी सिम आप यूज कर रहे हैं, उसके टेलीकॉम ऑपरेटर को कॉल कर कस्‍टमर केयर को इसकी जानकारी दें. उसे अपने रिचार्ज का अमाउंट, किस नंबर पर रिचार्ज हुआ है, उसकी डिटेल और ट्रांजेक्‍शन आईडी बताएं साथ ही ई-मेल भी कर दें. अगर आप जियो का सिम इस्‍तेमाल करते हैं तो care@jio.com पर मेल करें. एयरटेल का सिम चलाने वाले airtelpresence@in.airtel.com पर और वोडा-आइडिया के कस्‍टमर customercare@vodafoneidea.com पर मेल कर सकते हैं.

ज्‍यादातर मामलों में कंपनियां आपके बताए डिटेल को वेरिफाई करती हैं और सभी जानकारी सही पाए जाने पर रिचार्ज का पैसा रिफंड कर देंगी.

पनी न लौटाए पैसा तो…
कई मामलों में कंपनियां रिचार्ज का पैसा रिफंड करने में आनाकानी भी करती हैं. ग्राहकों की शिकायत को लंबे समय तक टाला जाता है और फिर टेलीकॉम कंपनी पूरे मामले से पल्‍ला भी झाड़ लेती है. ऐसी सिचुएशन आने पर ग्राहक सेवा पोर्टल यानी कंज्‍यूमर फोरम में अपनी शिकायत डाल सकते हैं. आप ग्राहक सेवा ऐप Google Play Store और Apple App Store से डाउनलोड कर सकते हैं. यहां शिकायत से जुड़े सभी डॉक्‍यूमेंट लगाकर पैसा रिफंड कराया जा सकता है.

पनी न लौटाए पैसा तो…
कई मामलों में कंपनियां रिचार्ज का पैसा रिफंड करने में आनाकानी भी करती हैं. ग्राहकों की शिकायत को लंबे समय तक टाला जाता है और फिर टेलीकॉम कंपनी पूरे मामले से पल्‍ला भी झाड़ लेती है. ऐसी सिचुएशन आने पर ग्राहक सेवा पोर्टल यानी कंज्‍यूमर फोरम में अपनी शिकायत डाल सकते हैं. आप ग्राहक सेवा ऐप Google Play Store और Apple App Store से डाउनलोड कर सकते हैं. यहां शिकायत से जुड़े सभी डॉक्‍यूमेंट लगाकर पैसा रिफंड कराया जा सकता है.

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *