FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

कोरबा – दो स्कूली छात्राओं को स्कूल से जंगल ले जाकर गंदी हरकत करने वाले युवक के घर को ग्रामीणों ने घेरा,क्षेत्र में भारी तनाव,पुलिस ने सम्हाला मोर्चा……

कोरबा – मासूमों को बहला-फुसलाकर जंगल में जाने वाले युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा और उसके घर का घेराव कर दिया, इस घटना के बाद क्षेत्र मे भारी तनाव की स्थिति पैदा हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के कटघोरा थाना अंतर्गत ग्राम ढेलवाडीह में काफी तनाव का माहौल निर्मित हुआ है।प्रारंभिक तौर पर गांव से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम ढेलवाडीह के नजदीकी गांव अभयपुर में रहने वाली दो नाबालिग छात्राओं के साथ गांव ढेलवाडीह के सोनू नामक युवक ने जंगल में गंदी हरकत को अंजाम दिया। दोनों छात्राओं की वीडियो वह बना रहा था। ग्रामीणों को देखते ही वह भागने लगा जिसे दौडक़र पकड़ लिया गया। सोनू इन दोनों बच्चियों को बहला-फुसला कर उनके ढेलवाडीह स्थित स्कूल से ले आया और बीच रास्ते में जंगल में ले जाकर घटना को अंजाम दिया। इस घटना को लेकर बच्चियों के परिजनों एवं ग्रामवासियों में काफी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने सोनू के घर के सामने घेराव कर दिया। ढेलवाडीह में बवाल मचने की सूचना पर कटघोरा पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंची और ग्रामीणों के कब्जे से आरोपी को छुड़ाकर अपने साथ ले गई। दोनों पीडि़त छात्राओं का चिकित्सकीय परीक्षण एवं बयान दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है। इस पूरे मामले को लेकर ग्राम ढेलवाडीह में तनाव का माहौल निर्मित है। इस संवेदनशील मामले में पुलिस व प्रशासन के अधिकारी लगातार नजर रखे हुए हैं।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *