FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

CG NEWS : कोल डिपो के पास बड़ा हादसा, दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत

सरगुजा में भीषण सड़क हादसे ने दो बाइक सवार युवकों की जान ले ली। दो बाइक सवारों के आमने-सामने भिड़ंत की वजह से दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। जिसके बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री सड़क बालमपुर कोल डिपो के पास यह हादसा हुआ है। 20 साल का शैलेश और 35 साल के संजय की सड़क हादसे में मौत हो गई। शैलेश अपने मामला को बालमपुर छोड़कर मंगारी की तरफ आ रहा था। इसी बीच सामने से बालमपुर बस्ती से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। जिसके बाद दोनों युवकों की मौत हो गई।

इस हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों की पहचान कर पीएम कराने के लिए सीतापुर भेज दिया। इधर हादसा में दोनो युवकों की मौत होने पर परिजनों सहित गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि, शैलेश अपने मामा के यहां मंगारी में रहता था। जो बतौली वेलकोटा का रहने वाला था। दरअसल, मृतक शैलेश परिवार का एकलौता लड़का था। जबकि दूसरा मृतक युवक संजय ग्राम कपाटबहरी टुकुपानी बादी का रहने वाला है। जो काम के सिलसिले में बालमपुर जा रहा था।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *