Korba Rail News: दो दिन निरस्त रहेगी शिवनाथ एक्सप्रेस समेत कुछ अन्य ट्रेन

कोरबा : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) बिलासपुर जोन अंतर्गत चलने वाली ट्रेन अपने निर्धारित समय से घंटो विलंब चल रही है। वहीं ट्रेनों का निरस्त करना भी लगातार जारी है। दुर्ग- भिलाई के बीच ब्लाक लिए जाने की वजह से गेवरारोड- कोरबा- इतवारी शिवनाथ पैसेंजर कम एक्सप्रेस समेत कुछ अन्य ट्रेन दो दिन के लिए निरस्त रहेगी।

अधोसंरचना विकास के लिए एसईसीआर रायपुर मंडल के अंतर्गत दुर्ग- भिलाई नगर के बीच रोड ओवर ब्रिज पर गार्डर लांचिंग का कार्य 17 व 19 जुलाई को (लेवल क्रासिंग नंबर 442, किलोमीटर 859-17-19 पर स्थित) को किया जाएगा। उक्त कार्य 17 जुलाई की रात एक से सुबह 6.40 बजे तक तथा 19 जुलाई को रात 11 से 20 जुलाई की सुबह 3.40 बजे तक किया जाएगा। दुर्ग- भिलाई नगर के बीच रोड ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य ब्लाक लेकर किया जाएगा। इसकी वजह से कई ट्रेन को निरस्त करने का निर्णय रेल प्रबंधन ने लिया है। इसके साथ ही कुछ ट्रेन को विलंब से रवाना किया जाएगा। वहीं 16 व19 जुलाई को गोंदिया से चलने वाली 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नैनपुर- जबलपुर- कटनी होकर चलेगी।

0 रद होने वाली गाडियां

0 16 व 19 जुलाई को गेवरा रोड से चलने वाली 18239 गेवरा रोड-इतवारी एक्सप्रेस।

0 16 व 19 जुलाई को टाटा नगर से चलने वाली 18109 टाटानगर- इतवारी एक्सप्रेस।

0 16 व 19 जुलाई को इतवारी से चलने वाली 18240 इतवारी-बिलासपुर एक्सप्रेस।

0 16 व 19 जुलाई को रायपुर से चलने वाली 08729 रायपुर -डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर

0 17 व 20 जुलाई को रायपुर से चलने वाली 08701 रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल

0 17 व 20 जुलाई, 2023 को दुर्ग से चलने वाली 08702 दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल।

0 17 व 20 जुलाई को डोंगरगढ़ से चलने वाली 08730 डोंगरगढ़- रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल।

0 17 0 20 जुलाई को डोंगरगढ़ से चलने वाली 08710 डोंगरगढ़- रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल।

0 17 व 20 जुलाई को इतवारी से चलने वाली 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस।

देरी से रवाना होने वाली ट्रेन

0 16 जुलाई को मुंबई से चलने वाली 12869 मुंबई- हावड़ा एक्सप्रेस तीन घंटा

0 16 जुलाई को पुणे से चलने वाली 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस तीन घंटा

0 16 जुलाई को साईनगर शिरडी से चलने वाली 20858 साईनगर शिरडी-पूरी एक्सप्रेस तीन घंटा

0 17 जुलाई को दुर्ग से चलने वाली 13287 दुर्ग-राजेंद्र नगर बिहार साउथ बिहार एक्सप्रेस एक घंटा

0 16 जुलाई को बीकानेर से चलने वाली 20846 बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस तीन घंटा।

0 16 जुलाई मुंबई से चलने वाली 12261 मुंबई- हावड़ा एक्सप्रेस एक घंटा।

0 15 जुलाई को अमृतसर से चलने वाली 18238 अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस दो घंटा।

0 17 जुलाई को गोंदिया से चलने वाली 08861 गोंदिया-झारसुगढ पैसेंजर स्पेशल एक घंटा।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *