FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

प्रेग्नेंट होने पर गर्लफ्रेंड ने बनाया शादी का दबाव, प्रेमी ने कॉल कर बुलाया फिर दी दर्दनाक मौत

यूपी के मेरठ में बॉयफ्रेंड ने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी ही प्रेमिका की हत्या को अंजाम दे डाला गर्भवती महिला को फोन करके बॉयफ्रेंड ने बुलाया जिसके बाद उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी. इस मामले में पुलिस ने बॉयफ्रेंड समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने यह सनसनीखेज खुलासा किया है. मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के नबावाबाद में 3 जुलाई को सुबह-सुबह खेत में रामबीरी की लाश मिली थी. विवाहिता की लाश मिलने के बाद परिवार वालों ने हत्या का शक जताया था.

पुलिस ने घरवालों की शिकायत के आधार पर मामले को इंवेस्टीगेट किया. युवती के मोबाइल की कॉल डिटेल और लोकेशन को चेक किया, जिसमें लास्ट कॉल खिर्वा जलालपुर गांव के आदेश नामक युवक का था. कॉल और लोकेशन हिस्ट्री के आधार पर पुलिस इन युवकों तक पहुंची. युवकों से पूछताछ हुई तो उन्होंने पूरा सच बताया. पुलिस ने पूरे मामले में दीपक, आदेश, आर्यन, संदीप और रोहित को अरेस्ट किया है. सभी लोग खिर्वा जलालपुर थाना सरधना मेरठ के रहने वाले हैं.

पूछताछ में युवकों ने बताया कि रामबीरी का आदेश के साथ अफेयर चल रहा था. 2015 में अरुण से रामबीरी की शादी हुई थी लेकिन शादी के एक साल बाद ही विवाद के कारण 2016 में दोनों अलग हो गए. अलग होने के बाद रामबीरी यहां अपने पिता के घर पर रह रही थी, जहां उसका अफेयर आदेश के साथ हो गया. आदेश के साथ अवैध संबंध के चलते रामबीरी प्रेग्नेंट हो गई. गर्भवती होने के बाद जब उसने प्रेमी आदेश से शादी को कहा तो वो मुकर गया. युवती लगातार आदेश पर शादी का दबाव बना रही थी जिससे आदेश दुखी हो चुका था.

इसलिए उसने तय किया कि वो अपनी गर्लफ्रैंड रामबीरी को रास्ते से हटा देगा. न वो बचेगी न उसका बच्चा ही बचेगा. इसके बाद वो भाग जाएगा. इस काम में उसने अपने चार और दोस्त जो गांव के रहने वाले हैं उनकी मदद ली. पांचों लोगों ने मिलकर रामबीरी की हत्या का प्लान बनाया. 2 जुलाई की रात प्रेमी आदेश ने रामबीरी को फोन कर देर रात गांव के बाहर मिलने बुलाया. उसने कहा कि भाग चलेंगे. प्रेमी के साथ जाने के लिए रामबीरी तैयार हो गई.

देर रात जब रामबीरी आदेश से मिलने गांव के बाहर खेत में पहुंची तो वहां पांचों लोगों ने मिलकर उसके सिर पर ईंट से वार कर हत्या कर दी और लाश को वहीं छिपा दिया और भाग गए. एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि इस मामले में के सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है.

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *