FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

नाबालिक बालिका को प्रेम जाल में फंसाकर 70 हजार रूपये ब्लैकमेंल करने वाला विधि से संघर्षरत बालक के विरूद्ध की गई कार्यवाही

घटना में अपचारी बालक द्वारा, नाबालिक बालिका से अप्रैल 2023 से अब तक लगातार धमकी देते हुये ब्लैकमेल किया जा रहा था नाबालिक बालिका निवासी धुरकोट को अपने प्रेम जाल में फंसाकर अपचारी बालक द्वारा दिया गया घटना को अंजाम विधि से संघर्षरत बालक को माननीय किशोर न्याय बोर्ड जांजगीर में दिनांक 24.06.23 को पेश किया गया अपचारी बालक निवासी महंत को बाल देख रेख संस्था पर्यवेक्षण गृह प्लेस ऑफ सेफ्टी बिलासपुर भेजा गया

जांजगीर चाम्पा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है नाबालिक लड़की जो स्कूल में पढ़ती है, उसको अपचारी बालक द्वारा प्रेम जाल में बहला फुसलाकर बातचीत करना प्रारंभ किया बाद में, नाबालिक लड़की को धमकी देने लगा कि मेरे खाते में पैसे डालो, नही तो तुम मेरे से बात करती हो तुम मुझसे प्यार करती जिसकी जानकारी को मैं तुम्हारे घर में एवम मेरे सभी दोस्तों को, गांव के लोगों को बता दूंगा कि धमकी देकर *अपचारी बालक द्वारा लगभग 22500/- रूपये ऑनलाईन द्वारा पैसा अपने खाते में डलवा लिया है उसके बाद माह अप्रैल 2023 से कई बार ब्लैकमेल कर लगभग जुमला 70,000 रूपए नगदी नाबालिक लड़की से ले लिया* लगातार अपचारी बालक का डिमांड बढ़ता जा रहा था कि लिखित रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध अपराध क्र. 417/23 धारा 384 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान विधि से संघर्षरत बालक से पूछताछ करने पर घटना करना स्वीकार करने पर माननीय किशोर न्याय बोर्ड जांजगीर पेश किया गया।
उक्त त्वरित कार्यवाही में थाना प्रभारी जांजगीर निरीक्षक राम कुमार जैन, प्रधान आरक्षक मुकेश यादव, आलोक शर्मा एवं अन्य थाना स्टॉफ का सराहनीय भूमिका रही।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *