CG News: विधायक की कार पर पत्थरबाजी, नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। पाली-तानाखार विधायक तुलेश्वर मरकाम की कार पर पत्थर लगने से शीशा टूट गया। घटना के दौरान विधायक बाल-बाल बच गए। मामले में रतनपुर पुलिस ने एक नाबालिग समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
CG Crime News: पार्किंग को लेकर विवाद ने पकड़ा तूल, एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ मारपीट
जानकारी के मुताबिक, विधायक तुलेश्वर मरकाम गौरा-गौरी विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रतनपुर के सिंघरी से लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार पर पत्थर लगा, जिससे वाहन का शीशा टूट गया। गनीमत रही कि विधायक को कोई चोट नहीं आई।
CM साय बोले- ‘मन की बात’ जनभागीदारी और सकारात्मक बदलाव का बना सशक्त माध्यम
घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस ने जांच शुरू की। शुरुआती जांच में दो लड़कों के बीच विवाद के दौरान पत्थरबाजी की बात सामने आई है। पुलिस ने मामले में नाबालिग समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।





