*वन्दे मातरम् आदर्श विद्यालय मालखरौदा में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास से मनाया*

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर
सक्ती वन्दे मातरम् आदर्श विद्यालय मालखरौदा में भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा की मुख्य आतिथ्य में बड़े ही हर्षोल्लास से मनाई गई। इन पलों में आदर्श समर कैंप का शुभारंभ किया गया। इसके पूर्व सर्व प्रथम बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की तैल चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित तथा माल्यार्पण कर विधिवत् पूजा अर्चना करने के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। इन पलों में मुख्य अतिथि मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के जीवन दर्शन से प्रेरणा लेने पर जोर देते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।
तत्पश्चात विद्यालय में आदर्श समर कैंप का विधिवत् शुभारंभ किया गया। विद्यालय के आदर्श समर कैंप में कंप्यूटर ट्रेनिंग साफ्टवेयर , हार्डवेयर, स्पोकन इंग्लिश, ओलंपियाड (आईएमओएनएसओ) एडवांस मेल्स, डांस, कुकिंग क्लास, इनडोर गेम्स, स्केटिंग आदि क्लासेस से विद्यार्थियों की चहुंमुखी विकास पर आदर्श समर कैंप आयोजित किया जा रहा है।
इस अवसर पर नन्द कुमार रात्रे सचिव, संचालक लालू गबेल, प्राचार्य बी. डी. मेहेर, पालकगण तथा शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ विद्यार्थी गण उपस्थित रहे।






