CG Crime News: पार्किंग को लेकर विवाद ने पकड़ा तूल, एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ मारपीट

रायपुर। राजधानी रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र में वाहन पार्किंग को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। रामसागरपारा के विश्वकर्मा चौक में सड़क किनारे ऑटो खड़ा करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि इस दौरान चार लोगों ने मिलकर एक युवक, उसके भाई और मामा के साथ मारपीट की। हमले में तीनों घायल हो गए। पीड़ित ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
CM साय बोले- ‘मन की बात’ जनभागीदारी और सकारात्मक बदलाव का बना सशक्त माध्यम
ऑटो हटाने की बात पर शुरू हुआ विवाद
पीड़ित के मुताबिक, 27 नवंबर की रात करीब 10:45 बजे वह अपने घर के सामने मौजूद था। इसी दौरान उसके पिता मनोज कुमार इनोवा कार लेकर पहुंचे और सड़क किनारे वाहन खड़ा करने लगे। आरोप है कि जिस जगह पर उनका परिवार रोजाना कार खड़ा करता है, वहां खिलावन निषाद ने किसी अन्य व्यक्ति का ऑटो खड़ा कर दिया था। इस पर मनोज कुमार ने ऑटो हटाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर खिलावन निषाद उनसे विवाद करने लगा और गाली-गलौज करने लगा। युवक ने अपने पिता के साथ अभद्रता का विरोध किया, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया।
चार लोगों पर मारपीट और धमकी देने का आरोप
शिकायत के अनुसार, कुछ देर बाद खिलावन निषाद के साथ लखन निषाद, कुमार निषाद और बजरंग निषाद भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि चारों ने मिलकर युवक के साथ हाथ-मुक्कों, डंडे और कड़े से मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके भाई अंकित निषाद और मामा कौशल निषाद को भी आरोपियों ने निशाना बनाया। मारपीट में युवक के सिर, नाक और चेहरे पर चोटें आईं। वहीं, उसके भाई के सिर, गर्दन, माथे और आंख के पास चोट लगी, जबकि मामा के हाथ और होंठ पर चोटें आई हैं।
CG Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवती की मौके पर मौत, लोगों ने किया चक्काजाम
प्रत्यक्षदर्शियों के नाम भी बताए
पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में चंचल सोनकर और खेमराज निषाद को घटना का प्रत्यक्षदर्शी बताया है। शिकायतकर्ता ने आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। सड़क किनारे वाहन खड़ा करने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद तीन लोगों के घायल होने तक पहुंच गया।





