CG Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवती की मौके पर मौत, लोगों ने किया चक्काजाम

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रविवार (29 नवंबर) को एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवती की मौत हो गई। खरसिया के रानीसागर इलाके में तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवती उछलकर सड़क पर जा गिरी। गंभीर चोटें आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई और आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया।
सड़क पर बाइक रखकर जताया विरोध
जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने सड़क के बीच बाइक रखकर आवागमन रोक दिया। लोगों ने युवती का शव उठाने से भी मना कर दिया। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया।
Chhattisgarh: बिजली तार की चपेट में आई धान से भरी ट्रॉली, देखते ही देखते जलकर राख हुई किसान की फसल
पुलिस और FSL टीम मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर चक्काजाम खत्म कराने का प्रयास किया। पुलिस ग्रामीणों को समझाइश दे रही है। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। चक्काजाम के चलते मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई और सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।





