CG Crime News: सनकी युवक की खूनी करतूत, मां के बाद बुजुर्ग पड़ोसन पर धारदार हथियार से हमला

धमतरी। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के टिकरापारा वार्ड में एक युवक ने अपनी मां और पड़ोस में रहने वाली बुजुर्ग महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में दोनों महिलाएं घायल हो गईं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
परिसीमन पर CM विष्णुदेव साय का बड़ा बयान, बोले- छत्तीसगढ़ को मिलेंगे 45 नए विधायक और 6 सांसद
पहले मां पर किया हमला, फिर पड़ोसन को बनाया निशाना
जानकारी के अनुसार, आरोपी देवा निर्मलकर ने पहले घर में अपनी मां पर धारदार हथियार से वार किया। इसके बाद वह घर से बाहर निकला और पड़ोस में दुकान लगाकर बैठी कौशल्या बाई पर हमला कर दिया।
बुजुर्ग महिला के हाथ में लगे 10 टांके
हमले में कौशल्या बाई के हाथ में गंभीर चोट आई है। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनके हाथ में 10 टांके लगाए गए। दोनों घायल महिलाओं का अस्पताल में इलाज जारी है।
WTC में ऋषभ पंत का छक्कों का धमाका, बेन स्टोक्स को पछाड़कर बने नंबर-1 बल्लेबाज
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी देवा निर्मलकर को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। मां और पड़ोस की बुजुर्ग महिला पर हमले के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





