करिगांव में ग्राम स्तरीय संविधान दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सक्ती मालखरौदा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत करिगांव में 27 नवंबर को ग्राम स्तरीय संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक लालसाय खुंटे रहे। मंचासीन विशिष्ट अतिथियों में जी.आर.बंजारे, अधिवक्ता ठाकुर राम मनहर, श्रीमती हीरादेवी सांडे, जयनारायण किशोर, जी आर जांगड़े, रामकुमार चंद्रा, दिलीप खुंटे, धनसाय मधुकर, सरपंच कंचन मधुकर, कमल खुंटे, अधिवक्ता मुकेश खुराना, मनोज कुमार, किरण सोनी, घसिया राम लहरे, दिलदार खुंटे, के नाम शामिल रहे। इस विशेष कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों द्वारा भगवान बुद्ध, बाबा गुरू घासीदास तथा भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के प्रतिमा पर पूजा अर्चना व माल्यार्पण करने के साथ हुआ। इस मौके पर पूर्व विधायक लालसाय खुंटे ने उपस्थित जनसमूह को भारतीय संविधान के प्रति जागरूक करते हुए सभी संविधान सम्मत जीवन व्यवहार करने की बात कही।बसपा जिलाध्यक्ष जी.आर. बंजारे ने कहा कि देश में 26 नवंबर 1949 को औपचारिक रूप से स्वीकार करने तथा 26 जनवरी 1950 को देश में लागू होने के बाद से हमारा यह संविधान देश के चहुंमुखी विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हम सबको बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के लिखे समतामूलक भारतीय संविधान पर गर्व है। वरिष्ठ अधिवक्ता ठाकुर राम मनहर ने कहा संविधान कर्तव्यों के साथ -साथ मूल अधिकारों मार्गदर्शन सिद्धांतों और नागरिकों की जिम्मेदारियों को पारिभाषित करता है। इस आयोजन में गुरू के बानी संत के अंजोर लोककला मंच जमगहन के कलाकारों की सुरमई प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह को झूमने पर विवश कर दिया।





