CG Crime News: 16 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, गर्भपात कराने के मामले में NIT पासआउट युवक गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में राजस्थान के दौसा निवासी हिमांशु जाटव को गिरफ्तार किया है। आरोपी NIT से पढ़ाई पूरी कर चुका है। उस पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने और गर्भवती होने की जानकारी मिलने के बाद उसका गर्भपात कराने का आरोप है। पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।
पुलिस के अनुसार, हिमांशु जाटव NIT में पढ़ाई के दौरान रायपुर के डीडी नगर इलाके में किराये के मकान में रहता था। इसी दौरान उसकी पहचान नाबालिग छात्रा से हुई। आरोप है कि इस दौरान उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। पढ़ाई पूरी होने के बाद आरोपी रायपुर छोड़कर दिल्ली चला गया था।
भिलाई निगम की आखिरी सामान्य सभा में हाईवोल्टेज ड्रामा, टेबल पर चढ़े भाजपा पार्षद; मचा बवाल
गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर रायपुर पहुंचा आरोपी
पुलिस के मुताबिक, कुछ समय बाद नाबालिग ने आरोपी को फोन कर गर्भवती होने की जानकारी दी। इसके बाद हिमांशु दिल्ली से रायपुर पहुंचा और कथित तौर पर छात्रा का गर्भपात करा दिया। इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिलने पर पीड़िता के परिजनों ने डीडी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
एक दिन की SP बनी छात्रा, कुर्सी संभालते ही लिया बड़ा फैसला, अधिकारियों से कही ये बात
POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी हिमांशु जाटव को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
फिलहाल पुलिस गर्भपात से जुड़े घटनाक्रम, संबंधित स्थान और मामले में अन्य लोगों की संभावित भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।





