Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड, 24 घंटे बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, स्वेटर-जैकेट निकालने की तैयारी करें

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश हो रही है, वहीं कई स्थानों पर ठंड के साथ कोहरे का असर भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 24 नवंबर से प्रदेश में ठंड का प्रभाव बढ़ सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। खासकर रात के समय ठिठुरन बढ़ सकती है।

सलमान खान के सामने छलके स्काउट के आंसू, Bigg Boss 20 में यंग डीएसए को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

रायपुर में छाए रह सकते हैं बादल

राजधानी रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में आज आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

निम्न दबाव के क्षेत्र से प्रभावित हो रहा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में बना निम्न दबाव का क्षेत्र 22 नवंबर को दोपहर 2:30 बजे तक सक्रिय था। इससे संबंधित चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से लगभग 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसी मौसमी सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश में बादल छाने और बारिश की गतिविधियां जारी हैं।

साइबर ठगी का नया खतरा! AI की मदद से हैकर्स बना रहे निशाना, बिजनेस पेमेंट सिस्टम पर सरकार ने जारी की चेतावनी

अगले दो दिनों तक बारिश के आसार

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। हालांकि, धीरे-धीरे बारिश की गतिविधियों में कमी आ सकती है। इसके बाद आसमान साफ होने और न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से ठंड का असर बढ़ने के आसार हैं। ऐसे में प्रदेशवासियों को रात और सुबह के समय बढ़ती ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026