
जॉब डेस्क। भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC), नॉर्दर्न रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrcnr.org पर जाकर 11 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
ऑपरेशन सिंदूर में चीन ने की थी पाकिस्तान की मदद, अमेरिकी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
10वीं और ITI पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
अप्रेंटिस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र भी होना अनिवार्य है।
आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 15 वर्ष और अधिकतम उम्र 24 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 11 दिसंबर 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
लिखित परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, मेरिट से होगा चयन
इस भर्ती की खास बात यह है कि उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा या इंटरव्यू की प्रक्रिया से नहीं गुजरना होगा। अभ्यर्थियों का चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों को आधार बनाया जाएगा। दोनों परीक्षाओं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और उसी के अनुसार उम्मीदवारों का चयन होगा।
कितना देना होगा आवेदन शुल्क?
आवेदन के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क जमा करना होगा। वहीं, एससी, एसटी, दिव्यांग और सभी वर्गों की महिला अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।
CG Crime: ग्राहक बनकर आया और काउंटर से सोने के झाले लेकर हुआ फरार, CCTV में कैद चोरी
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
- सबसे पहले रेलवे रिक्रूटमेंट सेल की आधिकारिक वेबसाइट rrcnr.org पर जाएं।
- होमपेज पर अप्रेंटिस भर्ती से संबंधित ऑनलाइन आवेदन लिंक खोलें।
- आवेदन से जुड़े दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
- मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।
- निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
आवेदन की अंतिम तिथि 11 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है। ऐसे में पात्र उम्मीदवार समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।





