Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Crime: ग्राहक बनकर आया और काउंटर से सोने के झाले लेकर हुआ फरार, CCTV में कैद चोरी

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के सदर बाजार स्थित एक ज्वेलर्स दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। धनतेरस के दिन ग्राहकों की भीड़ का फायदा उठाकर एक अज्ञात व्यक्ति काउंटर से सोने के दो जोड़ी झाले चोरी कर ले गया। चोरी हुए जेवरों की कीमत करीब 1 लाख 90 हजार रुपये बताई जा रही है। दुकान संचालक की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Korba News: कॉलेज जाने निकला ASI का बेटा डेम में मृत मिला, मोबाइल-बाइक गायब होने से गहराया रहस्य

भीड़ के बीच काउंटर से गायब हुए सोने के झाले

पुलिस के मुताबिक, सदर बाजार मेन रोड स्थित रितेश ज्वेलर्स में 6 नवंबर को धनतेरस के अवसर पर ग्राहकों की काफी भीड़ थी। दोपहर करीब 12 बजे दुकान संचालक और कर्मचारी ग्राहकों को सोने-चांदी के आभूषण दिखाने में व्यस्त थे। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने मौका पाकर काउंटर से सोने के दो जोड़ी झाले चोरी कर लिए और वहां से निकल गया।

1.90 लाख रुपये के जेवर लेकर फरार हुआ आरोपी

चोरी हुए दोनों जोड़ी झाले 20 कैरेट सोने के हैं। इनका कुल वजन लगभग 14 ग्राम और बाजार मूल्य करीब 1 लाख 90 हजार रुपये आंका गया है। घटना के बाद दुकान संचालक ने अपने स्तर पर जेवरों की तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद 20 नवंबर को उन्होंने सिटी कोतवाली थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की।

CG News: नाबालिग ने चाकू से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट, भड़का लोगों का गुस्सा, आरोपी के घर पर पथराव

BNS की धारा 305(ए) के तहत मामला दर्ज

शिकायत के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305(ए) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस दुकान में लगे CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है। साथ ही चोरी गए सोने के जेवरों की बरामदगी के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026