Chhattisgarh

खबर का असर: कुदुरमाल पुल पर मिट्टी डालकर रोकी गई आवाजाही, पर सवाल बरकरार—साल भर बाद भी विकल्प क्यों नहीं?

ओमकार यादव के साथ सतपाल सिंह की खबर

खबर का असर: कुदुरमाल पुल पर मिट्टी डालकर रोकी गई आवाजाही, पर सवाल बरकरार—साल भर बाद भी विकल्प क्यों नहीं?

Jas

कोरबा। हमारी खबर का बड़ा असर हुआ है। जर्जर कुदुरमाल पुल से प्रतिबंध के बावजूद बेखौफ दौड़ते वाहनों की खबर को प्रमुखता से दिखाए जाने के बाद जिला प्रशासन की नींद खुली है। प्रशासन ने आनन-फानन में कार्रवाई करते हुए पुल के दोनों मुहानों पर एक बार फिर मिट्टी का ढेर लगाकर आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी है।

एक साल से सिर्फ ‘तालाबंदी’, समाधान शून्य

गौरतलब है कि बीते वर्ष नवंबर में हसदेव नदी पर बने इस पुल का एक हिस्सा अचानक धंस गया था। तकनीकी जांच में पुल को असुरक्षित घोषित कर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया था। लेकिन विडंबना देखिए कि एक साल बीत जाने के बाद भी प्रशासन न तो पुल की मरम्मत करा सका और न ही कोई वैकल्पिक मार्ग तैयार कर पाया। मजबूरी और लापरवाही के बीच अवरोधक हटाकर इस ‘मौत के पुल’ से भारी वाहन और स्कूली बसें तक गुजरने लगी थीं।

ग्रामीणों और शहरवासियों की बढ़ी मुश्किलें

• इकलौता सीधा संपर्क: सर्वमंगला-कनबेरी और कनकी-पंतोरा मार्ग को सीधे उरगा से जोड़ने वाला यह एकमात्र पुल है।

• भारी वाहनों का दबाव: कुसमुंडा और गेवरा खदान से निकलने वाले सैकड़ों भारी वाहन इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। अब पुल बंद होने से इन्हें कई किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाकर या कोरबा शहर के भीतर से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे शहर में जाम और दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।

जनता का सीधा सवाल

मिट्टी डालकर रास्ता रोक देना केवल अस्थायी और कामचलाऊ व्यवस्था है। क्षेत्र के ग्रामीणों और राहगीरों का सीधा सवाल है कि आखिर साल भर से शासन-प्रशासन क्या कर रहा था? जनता की मांग है कि कागजी कार्रवाई से आगे बढ़कर तत्काल पुल का जीर्णोद्धार किया जाए या नया वैकल्पिक पुल बनाया जाए, ताकि ग्रामीण अंचल और कोरबा शहर दोनों को इस रोज़मर्रा की मुसीबत से स्थायी राहत मिल सके। लिंक पर जाकर देखें वीडियो…https://www.youtube.com/@humarakusmundaomgavel9110

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026